Geetika Mehandru Wedding Pic : छोटी सरदारनी फेम टीवी शो अदाकारा गीतिका महेंद्रू( Geetika Mehandru) ने कल मोहित वर्मा( Mohit Verma) के संग शादी कर ली। एक्ट्रेस ने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में शादी की, इससे पहले एक्ट्रेस ने छोटी सी मेहंदी सेरेमनी भी रखी। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वाली गीतिका ने टेली टॉक के साथ तस्वीरें साझा की। आइए आपको दिखाते हैं उनकी शादी की कुछ झलकियां।
टीवी और बॉलीवुड अदाकारा गीतिका महेंद्रू( Geetika Mehandru) ने 18 अप्रैल , वीरवार को मोहित वर्मा( Mohit Verma) के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली। गीतिका ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा और केवल परिवार दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। गीतिका ने अपनी शादी में गोल्डन रंग का लहंगा पहना था और इसे गुलाबी दुप्पटे के साथ पेयर किया। वहीं पति मोहित वर्मा ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी और कमर पर गुलाबी पटका बांधा। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की और एक-दूसरे के साथ जन्मों-जन्मों के लिए बंधन में बंध गए। टेली टॉक पर कपल की तस्वीरें सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है।
गीतिका ने शादी से पहले मेहंदी की रस्म रखी। इस मौके को एक्ट्रेस ने अपने कैमरे में कैद किया और फैंस के साथ तस्वीरें साझा की। फैंस और दोस्तों ने उन्हें शादी की बधाई दी और शुभकामनाएं दी। बता दें कि गीतिक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखती हैं। उन्होंने टीवी शो के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। वह कबीर सिंह, जर्सी फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं।
