LIVE

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma wedding: शादी के बंधन में बंधे 'गुम है...' के विराट और पाखी, स्‍क्रीन पर हैं देवर-भाभी

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma wedding: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में (ghum hai kisikey pyaar meiin) लीड रोल निभाने वाले अभिनेता नील भट्ट और अदाकारा ऐश्‍वर्या शर्मा एक दूजे के होने वाले हैं। एक साल से अधिक समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों आज यानि 30 नवंबर को शादी कर रहे हैं। नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा की शादी की रस्‍मों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 2, 2021, 10:16 IST
Follow on Google News
Neil Bhatt-Aishwarya Sharma wedding: शादी के बंधन में बंधे 'गुम है...' के विराट और पाखी, स्‍क्रीन पर हैं देवर-भाभी
Photo Credit: Instagram

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma wedding: स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में (ghum hai kisikey pyaar meiin) लीड रोल निभाने वाले अभिनेता नील भट्ट और अदाकारा ऐश्‍वर्या शर्मा एक दूजे के होने वाले हैं। एक साल से अधिक समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों आज यानि 30 नवंबर को शादी कर रहे हैं। हालांकि जनवरी में दोनों सितारों ने एक दूसरे से सगाई कर ली थी। सगाई के वक्‍त ही दोनों के रिश्‍ते का सच सामने आया था। बीते साल अक्‍टूबर में शुरू हुए इस सीरियल के सेट पर दोनों पहली बार मिले थे और फ‍िर करीब आ गए। नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा की शादी की रस्‍मों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की बदौलत दोनों को जबरदस्‍त लोकप्रियता मिली है और यही वजह है कि दोनों की शादी को फैंस फॉलो कर रहे हैं। यहां हम आपको नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा की शादी की हर अपडेट देंगे- 

DEC 01, 2021 07:22 IST

स्‍क्रीन पर नहीं हो सके एक

सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की जब शुरुआत हुई थी तब विराट (नील भट्ट) और पाखी (ऐश्‍वर्या शर्मा) एक दूसरे से प्‍यार करते थे लेकिन तभी विराट की जिंदगी में सई आई और दोनों की शादी हो गई। सीरियल में पाखी का प्‍यार अधूरा रह गया और विराट को पाने की उनकी हसरत पूरी नहीं हो सकी। स्‍क्रीन पर वे देवर-भाभी बन गए। 

DEC 01, 2021 06:04 IST

जब नील ने ऐश्‍वर्या की मांग में भरा सिंदूर

जब नील भट्ट ने ऐश्‍वर्या की मांग में सिंदूर भरा तो जीवन के इस अनमोल पल के दौरान उनके चेहरे की खुशी देखते बन रही थी। इस पल की तस्‍वीरें खुद ऐश्‍वर्या शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर साझा की हैं। उन्‍होंने लिखा- From 1 to 2 From “ME” to “WE” From “YOURS” and “MINE” to “OURS” We achieved TOGETHERNESS
NOV 30, 2021 23:33 IST

ब्राइडल लहंगे में निखरा ऐश्‍वर्या को चेहरा

ऐश्वर्या के ब्राइडल लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनकी ड्रेस में गोल्डन एंब्रॉयडरी भी है। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ व्हाइट दुपट्टा भी पहना हुआ था। ऐश्‍वर्या के साथ मैचिंग बनाने के लिए नील ने धोती के साथ वाइट शेरवानी चुनी और एक लाल दुपट्टा इसमें शामिल किया। 

NOV 30, 2021 22:37 IST

शादी से पहले शेयर किया था वीडियो

अपनी शादी से पहले, जोड़े ने अपना प्री-वेडिंग वीडियो साझा किया था। जिसमें कपल ने अपनी आवाज दी थी। वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया और कैप्शन दिया गया, "यहां जीवन के नए अध्याय के लिए एक टेस्‍ट है। वीडियो में ऐश्वर्या और नील रोमांस करते नजर आ रहे थे।

NOV 30, 2021 21:25 IST

नील भट्ट ने इंस्‍टाग्राम पर साझा की खुशखबरी

नील भट्ट ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या शर्मा के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक उम्‍दा कैप्शन भी दिया। उन्‍होंने लिखा, "1 से 2 तक"। "मी" से "हम" तक। "आपका" और "मेरा" से "हमारा" तक। हमने एक साथ हासिल किया।" ऐश्‍वर्या और नील ने पारंपरिक अंदाज में उज्‍जैन में शादी की। 

NOV 30, 2021 20:38 IST

पारंपरिक अंदाज में हुई शादी

शादी समारोह उज्जैन में पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ। कपल ने शादी से पहले की रस्मों को भी जमकर इंजॉय किया। हल्‍दी, मेहंदी से लेकर दूसरे फंग्‍शन्‍स की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें नील और ऐश्‍वर्या जमकर मस्‍ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

NOV 30, 2021 19:58 IST

पारंपरिक अंदाज में खूबसूरत लगी ये जोड़ी

नील भट्ट सफेद धोती और कुर्ते के साथ लाल पगड़ी और गहरे लाल रंग की शॉल के साथ परफेक्‍ट लग रहे थे। वहीं ऐश्‍वर्या ने बांधनी साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। नील ऐश्वर्या के गले में 'मंगलसूत्र' बांधते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
 

NOV 30, 2021 18:35 IST

नील की दुल्‍‍हनिया बनीं ऐश्‍वर्या

नील की दुल्‍‍हनिया बनीं ऐश्‍वर्या
neil tie a knot with aishwarya
NOV 30, 2021 17:17 IST

हाथों में हाथ डाले नजर आए नील और ऐश्‍वर्या

टीवी के पॉपुलर कपल नील और ऐश्‍वर्या शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्‍होंने उज्‍जैन में अग्नि के सामने फेरे लिए दोनों हाथों में हाथ डाले मुस्‍कुराते हुए काफी खुश नजर आए। लाल जोड़े में सजी ऐश्‍वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नील सफेद और लाल के कॉम्‍बिनेशन वाले ड्रेस में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। 

NOV 30, 2021 16:24 IST

रजवाडे अंदाज में दिखे नील भट्ट

रजवाडे अंदाज में दिखे नील भट्ट
Photo Credit: Instagram
Neil Bhatt Wedding
NOV 30, 2021 15:32 IST

शादी को लेकर दूल्‍हे मियां दिखे एक्‍साइटेड

टीवी एक्‍टर नील भट्ट अपनी गर्लफ्रेंड ऐश्‍वर्या शर्मा से शादी को लेकर काफी एक्‍साइटेड दिखे। तभी तो वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंचने के दौरान वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में नील के दोस्‍त पूछते हैं कि और कैसा लग रहा है, इस पर एक्‍टर खिल‍खिला कर हंस पड़ते हैं।
NOV 30, 2021 14:46 IST

मुंबई में इस दिन होगा रिसेप्‍शन

खबरें हैं कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का वेडिंग रिसेप्शन 2 दिसंबर को मुंबई में होगा, जिसमें उनके दोस्तों के अलावा टीवी इंडस्ट्री के लोग भी शामिल होंगे। शादी में बेहद कम लोग शामिल हुए हैं।

NOV 30, 2021 14:26 IST

एक दूजे के हुए नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा

उज्‍जैन में आयोजित समारोह में नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्‍वीर में दूल्‍हा बने नील के साथ दुल्‍हन के लिबास में ऐश्‍वर्या नजर आ रही हैं।
NOV 30, 2021 14:14 IST

इस वजह से उज्‍जैन को चुना

ऐश्वर्या शर्मा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से ताल्‍लुक रखती हैं। इसलिए नील और ऐश्‍वर्या ने शादी के ल‍िए उज्‍जैन को ही चुना। ऐश्‍वर्या एक्टिंग से पहले उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। ऐश्वर्या को बचपन से ही एक्‍टर बनने की चाहत थी और इस सपने को पूरा करने के लिए उन्‍होंने इंजीनियरिंग की बजाया एक्टिंग में करियर बनाने का प्रयास किया। जब ऐश्‍वर्या मुंबई आईं तो उन्‍हें सबसे पहले कलर्स के सीरिय ल कोड रेड में मौका मिला और इसके बाद वेबसीरीज माधुरी टाकीज में नजर आईं। 

NOV 30, 2021 13:32 IST

ऐश्‍वर्या शर्मा के द्वारे पर पहुंची बारात

नील भट्ट गाजे बाजे के साथ बारात लेकर अपनी होने वाली दुल्‍हनियां ऐश्‍वर्या शर्मा के द्वारे यानि वेडिंग वेन्‍यू पर पहुंच चुके हैं। बैंड की धुन पर नील भट्ट घोड़ी पर बैठे बैठे नाचते नजर आ रहे हैं।
NOV 30, 2021 12:54 IST

नील भट्ट-ऐश्‍वर्या का प्रीवेडिंग वीडियो

NOV 30, 2021 12:54 IST

हाल ही में रिलीज हुआ प्रीवेडिंग वीडियो  

शादी से पहले नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा ने प्रीवेडिंग वीडियो शूट कराया था। 2 मिनट 50 सेकंड के इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के प्‍यार में डूबे नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को नील भट्ट ने अपने यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया था और इसे अब तक चार लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिले हैं।

NOV 30, 2021 12:29 IST

दीपिका पादुकोण के गाने पर ऐश्‍वर्या का डांस

अपने संगीत फंक्‍शन में ऐश्‍वर्या शर्मा ने फ‍िल्‍म पद्मावत के गाने घूमर पर जबरदस्‍त डांस किया। उनके डांस का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर छाया है और इस वीडियो पर फैंस खूब प्‍यार लुटा रहे हैं।
NOV 30, 2021 12:09 IST

संगीत में ऐसे आए थे नजर

शादी से पहले सोमवार रात नील भट्ट और आयशा सिंह के संगीत की रस्‍म हुई थी जिसमें नील भट्ट शेरवानी और ऐश्‍वर्या शर्मा लहंगा पहने नजर आई थीं। दोनों के आउटफ‍िट्स मैचिंग कलर यानि लाइट पिंक कलर के थे।
NOV 30, 2021 12:04 IST

घोड़ी चढ़कर दुल्‍हनियां लेने निकले नील

नील भट्ट की बारात का वीडियो सामने आ गया है जिसमें वह घोड़ी चढ़कर दुल्‍हनियां लेने जा रहे हैं। अपनी बारात में बैंड बाजे की धुन पर नील भट्ट नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
NOV 30, 2021 11:55 IST

उज्‍जैन में हो रही नील और ऐश्‍वर्या की शादी

ऐश्‍वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादी उज्जैन में हो रही है। दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अभी दोनों की शादी की गेस्‍ट लिस्‍ट तो सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की टीम के सदस्‍य शादी के सेलिब्रेशन में शामिल होंगे। 

NOV 30, 2021 11:46 IST

दूल्‍हे के लुक में नील भट्ट

अपनी शादी के लिए नील भट्ट तैयार हो गए हैं और दूल्‍हे के लिबास में उनका लुक सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं जिसमें नील भट्ट सफेद रंग की सेल्‍फ वर्क वाली शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्‍होंने मेहरून रंग का अंग वस्‍त्र कंधे पर डाला है। सफेद जूती, गले में मोतियों की माला कैरी कर रखी है।
NOV 30, 2021 11:43 IST

विराट का जबरदस्‍त डांस

सोमवार को नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा की हल्‍दी सेरेमनी हुई जिसमें दोनों सितारे पीले रंग के लिबास में नजर आए। नील भट्ट ने पीले रंग का कुर्ता पहना, तो उनकी होने वाली दुल्‍हनियां ऐश्‍वर्या शर्मा पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। हल्‍दी जब चढ़ी तो दोनों के चेहरे खुशी के मारे लाल हो गए।
NOV 30, 2021 11:43 IST

हत्‍दी सेरेमनी

दोनों की खुशी तस्‍वीरों और वीडियोज में साफ देखी जा सकती है। हल्‍दी सेरेमनी के बाद नील भट्ट ने स्‍टेज पर ऐसा डांस किया कि सीटियां बजने लगीं। उनका डांस वीडियो भी जबरदस्‍त वायरल हो रहा है।
NOV 30, 2021 11:42 IST

मेहंदी की दिलकश तस्‍वीरें

ऐश्‍वर्या मेहंदी की रस्‍म में बेहद खुश नजर आईं। वह हरे रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
NOV 30, 2021 11:41 IST

मेहंदी सेरेमनी की तस्‍वीरें वायरल

रविवार को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। ऐश्वर्या शर्मा ने अपने हाथों में नील के नाम की मेहंदी लगवाई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ऐश्‍वर्या मेहंदी की रस्‍म में बेहद खुश नजर आईं। वह हरे रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ये तस्‍वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वह अपने परिवार के साथ अलग अलग पोज देती हुई नजर आईं। वहीं वेडिंग फंक्शन से दूल्‍हे यानि नील की तस्‍वीर सामने आई थी जिसमें वह हरे कुर्ते में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

NOV 30, 2021 11:41 IST

ऐसे हुई नील भट्ट और ऐश्‍वर्या की मुलाकात

नील भट्ट टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (ghum hai kisikey pyaar meiin) के सेट पर ही ऐश्‍वर्या शर्मा से मिले थे। यह सीरियल अक्‍टूबर 2020 में शुरू हुआ था। यहीं उन्‍हें एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ महीने बाद ही दोनों ने रोका कर दिया था। सीरियल में नील भट्ट आईपीएस विराट चव्‍हाण के रोल में हैं, जबकि ऐश्‍वर्या उनके पहले प्‍यार और भाई सम्राट की बीवी पत्रलेखा के रोल में हैं।