टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2 को होस्ट करेंगे सलमान खान, जानें कब से शुरू होगी शो की शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 12, 2023, 12:59 PM IST

Bigg Boss OTT Season 2: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 शुरू होने वाला है। इस बार बिग बॉस ओटीटी करण जौहर नहीं सलमान खान होस्ट करेंगे। सलमान ने इसके लिए मोटी रकम वसूल की है। आइए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 की शूटिंग कब से शुरू हो रही है?

Image

salman khan host bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss OTT Season 2: बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन काफी धमाकेदार रहा था। शो के पहले सीजन को फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने होस्ट किया था। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। शो के दूसरे सीजन को सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करेंगे। सलमान पिछले 12 साल से पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं। भाईजान के अलावा इस शो को कोई और होस्ट नहीं कर सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन 6 हफ्तों तक आएगा। सलमान खान इस शो की शूटिंग 29 मई से शुरू करेंगे। फैंस के बीच दूसरे सीजन को लेकर काफी क्रेज है। सलमान के नए तेवर को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड है। द खबरी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है।

बिग बॉस ओटीटी 2 होस्ट करेंगे सलमान खान

रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस ओटीटी 2 के सबसे पहले कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी होंगी। मेकर्स मुनव्वर से बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा गौतम गुलशन का नाम सामने आ रहा है। गौतम गुलशन अर्चना गौतम के छोटे भाई है। मेकर्स सभी कंटेस्टेंट्स के नाम का जल्द ऐलान करने वाले हैं। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन सलमान के आने से काफी बड़ा और धमाकेदार होने वाला है। ये देखना दिलचस्प होगा कि ऑडियंस इस शो को कैसे लेती है?

मुनव्वर फारुकी की बात करें तो उन्होंने कंगना रनौत के शो लॉकअप में हिस्सा लिया था। इस शो से मुनव्वर की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी। लॉकअप में मुनव्वर ने काफी अच्छा खेला था। शो में मुनव्वर और अंजलि अरोड़ा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सोशल मीडिया पर फैंस को लगता था कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा करके सबको चौंका दिया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article