टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: आंखों में मिर्ची, चेहरे पर शेविंग क्रीम! फुकरा इंसान और मनीषा रानी ने की जिया शंकर की खटिया खड़ी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 5, 2023, 10:08 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Torture Task: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को टॉर्चर टास्क मिला है, जहां सबसे पहले कप्तान को ही घरवालों का टॉर्चर सहना पड़ेगा। बिग बॉस ने साफ कर दिया है कि अगर घरवाले जिया को टॉर्चर टास्क में हराने में कामयाब रहे तो उनकी कप्तानी भी छिन जाएगी।

Image

Bigg Boss OTT 2 Torture Task

Bigg Boss OTT 2 Torture Task: बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में घरवालों के बीच भारी संग्राम देखने को मिलने वाला है।घर में कंटेस्टेंट को टॉर्चर टास्क मिलने वाला है। जहां सबसे पहले कप्तान को ही घरवालों का टॉर्चर सहना पड़ेगा। बिग बॉस ने घरवालों की पहली टारगेट जिया शंकर को ही बना दिया है।बिग बॉस ने साफ कर दिया है कि अगर घरवाले जिया को टॉर्चर टास्क में हराने में कामयाब रहे तो उनकी कप्तानी भी छिन जाएगी। इस टास्क को जीतने के लिए जिया शंकर को किसी तरह 3 घंटो तक एक कुर्सी पर बैठना है और घरवालों का टॉर्चर सहता रहना होगा। इस बीच अभिषेक मलहान और मनीषा रानी इस टॉर्चर टास्क में बड़े बेहतरीन अंदाज से परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं, वहीं अविनाश और फलक नाज पहले ही हाथ खड़े कर लेते हैं और टास्क करने से इनकार कर देते हैं। हालांकि अविनाश और अभिषेक में टास्क को लेकर तगड़ी बहस भी नजर आती है।

फुकरा इंसान ने लगाई टॉर्चर टास्क में आग

बिग बॉस के इस टॉर्चर टास्क को देखने के लिए दर्शक हर सीजन ही काफी एक्साइटेड होते हैं। जिया शंकर को कुर्सी से हटाने के लिए अभिषेक उनके चेहरे पर शेविंग क्रीम लगाते हैं, चिली पाउडर डाल देते हैं। जिया शंकर इन सभी चीजों से तंग आकर अभिषेक के साथ बहस करने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर अविनाश, फलक और घर के बाकी सदस्य अभिषेक और मनीषा रानी को समझाने की कोशिश करते हैं कि वह टास्क में हद में रहते हुए ही टॉर्चर करें। जिसके बाद अभिषेक और अविनाश की बहस भी हो जाती है।

टास्क के आखिर में जिया कामयाब होती हैं और कुर्सी से नहीं हटतीं, जिसके बाद घर की कप्तानी भी उन्हीं के पास रहती है। हालांकि टास्क के बाद अभिषेक और मनीषा घर के बाकी सदस्यों के बिहेवियर से काफी परेशान नजर आते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article