टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: जैद हदीद ने उगला पूजा भट्ट के लिए जहर, कहा 'मैं घर में इस औरत के साथ नहीं'...

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की जैद हदीद पूजा भट्ट पर भड़क रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट पूजा के साथ इस घर में ना रहने के लिए फलक नाज से बात कर रहे हैं। आइए जानिए इस रिपोर्ट में की क्या है ये पूरा मामला।

Image

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में दिखाया गया की जैद हदीद पूजा भट्ट पर भड़क रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट पूजा के साथ इस घर में ना रहने के लिए फलक नाज से बात कर रहे हैं। आइए जानिए इस रिपोर्ट में की क्या है ये पूरा मामला।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में न दिनों दर्शकों खूब एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। हाल की एपिसोड में जैद हदीद पूजा भट्ट के खिलाफ फलक नाज से बोलते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वो पूजा के साथ इस घर में ना रहने की बात भी कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये बात क्या है।

बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के पिछले एपिसोड में जैद हदीद (Jad Hadid) इमोशनल हो जार फलक नाज से कह रहे हैं कि मैं पूजा भट्ट

(Pooja Bhatt) के साथ इस घर में नहीं रह सकता हूं। वो तुम लोगों को वो चुप करा देती है साथ ही उससे तुम सब डरते भी हो। वो मुझे हमेशा शक की नजरों से देखती है। ऐसा लगता की मैंने कोई गुनाह किया है, जो माफ़ी के लायक नहीं है। तुम सब उससे प्रभावित हो। टॉर्चर में जब मैंने उनसे अपनी आवाज नीची करने को बोला तो पूजा मेरे पर ही गुस्सा होने लग गई। इस बात को सुन फलक नाज जैद को समझाने की कोशिश भी करती हैं, लेकिन वो नहीं मानते।

इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए पूजा भट्ट, सायरस भरुचा, मनीषा रानी, जैद हदीद, फलक नाज, बेबीका ध्रुवे और अविनाश सचदेवा का नाम शामिल है। इसी के साथ जिया शंकर पिछली बार की तरह इस बार भी घर की कप्तान हैं। जैद अपने और आकांशा पुरी के लिप किस को लेकर सुर्खियों में बने रहे थे, साथ ही सलमान खान (Salman Khan) ने भी उनको इस हरकत के लिए सभी को खरी खोटी सुनाई थी। अब देखना ये होगा की जैद पूजा और बेबीका की वजह से घर छोड़कर चले जाएंगे।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article