बॉलीवुड

Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन संग इश्क लड़ाएंगी तारा सुतारिया, वायरल फोटोज के बीच अनुराग बसु ने उगला सच

Anurag Basu Break Silence On Casting Tara Sutaria In Aashiqui 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही 'आशिकी 3' में नजर आने वाली हैं। मूवी को लेकर खबर थी कि इसमें तारा सुतारिया नजर आएंगी. लेकिन इस मामले पर अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'आशिकी 3' में दिखेंगी तारा सुतारिया?

Anurag Basu Break Silence On Casting Tara Sutaria In Aashiqui 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन के खाते में इस वक्त कई फिल्में मौजूद हैं, जिससे वह बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। इन्हीं में से एक है कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'आशिकी 3' (Aashiqui 3), जिसके लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के लिए बीते कई वक्त से तारा सुतारिया का नाम सामने आ रहा था। यहां तक कि दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों का शक यकीन में बदलने लगा था। हालांकि इस मामले पर अब अनुराग बसु ने चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तारा सुतारिया डिनर डेट पर स्पॉट हुए, जिसके बाद उनकी डेटिंग की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' का प्रमोशन करने के लिए साथ आए हैं। लेकिन इन अटकलों को साफ करते हुए'आशिकी 3' (Aashiqui 3) के निर्माता अनुराग बसु ने बताया कि फिल्म के लिए अभी तक लीड एक्ट्रेस चुनी ही नहीं गई है।

'आशिकी 3' (Aashiqui 3) के सिलसिले में बात करते हुए अनुराग बसु (Anurag Basu) ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "नहीं फिल्म के लिए फीमेल लीड अभी तक तय नहीं की गई है। सारी चीजों को लेकर अभी केवल अटकलें ही लग रही हैं।" फिल्म के लिए तारा सुतारिया का नाम सुनने पर अनुराग बसु ने कहा, "नहीं, अभी तक किसी को भी तय नहीं किया गया है।" बता दें कि अभी तक 'आशिकी 3' के लिए कई हिरोइनों का नाम सामने आ चुका है, जिसमें जेनिफर विंगेट भी शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article