Abdu Rozik Entering in Bigg Boss OTT 2:सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। वीडियो में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट रह चुके अब्दु रोज़ीक नजर आ रहे है, जो अपने शो में एंट्री लेने की खबर सभी जनता हो बता रहे हैं। इस खास रिपोर्ट में जानिए इस खबर से जुडी सभी अपडेट्स।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) नजर आ रहे हैं। वीडियो में अब्दु बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि स्वागत नहीं करोगे हमारा। मुझे बिग बॉस ओटीटी 2 जी इस जर्नी में साथ दें। इस खबर को सुन अब्दु के फैंस मानो खुशी से झूम उठे हैं। खुशी से एक फैंस ने पोस्ट पर कहते हुए लिखा कि छोटा भाई जान इस बैक। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि अब्दु की क्यूटनेस को वापिस देखने के लिए हम सब बहुत उत्सुक है। इसी के साथ देखना ये दिलचस्प होगा की अब्दु घर में क्या करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें की अब्दु बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। लेकिन काम की वजह से उनको बिग बॉस का सफर बीच में छोड़कर जाना पड़ा था। छोटा भाईजान आखरी बार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी 13 में नजर आए थे। जहां उन्होंने सभी कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती भी की थी। शो की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक, आकांशा पुरी और जिया शंकर नॉमिनेट किया गया है।
