टीवी मसाला

21 साल की ईशा मालवीय के उड़ गए होश...पीठ पीछे लड़कियों ने किया ऐसा काम, आग की तरह फैल रहा है वीडियो

Isha Malviya Video: हाल ही में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का जन्मदिन था। इस दौरान सभी लोगों ने अर्जुन को बर्थडे विश किया है। वहीं अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर शानदार पार्टी दी, जिसमें टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय भी शामिल हुईं। इस दौरान ईशा मालवीय के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनके होश उड़ गए। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...

Image

pic credit- Instant Bollywood

Isha Malviya Latest Video: टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अर्जुन ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल को अपने नाम किया है। इस शो की जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। बीते दिन अर्जुन बिजलानी का जन्मदिन था। इस दौरान सभी लोगों ने अर्जुन को बर्थडे विश किया है। वहीं अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर शानदार पार्टी दी, जिसमें टीवी के कई सितारे शामिल हुए। इस लिस्ट में टीवी अदाकारा ईशा मालवीय का नाम शामिल है। ईशा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

ईशा मालवीय के उड़ हो गए होश

इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इसमें ईशा के पीछे दो लड़कियां हैं। एक लड़की नशे में लग रही है और दूसरी को किस कर रही है। ये सीन ईशा के पीछे हो रहा है, लेकिन इसे कैमरा ने कैद कर लिया। क्लिप को देखकर ऐसा लगता है कि ईशा भी इस चीज से दंग रह गई और वो वहां से निकल गई। ईशा मालवीय के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नशा और शराब का चक्कर। दूसरे ने लिखा, 'भीड़ में कुछ भी हो जाए, किसी को पता ही नहीं चलता।' वहीं इसके अलावा भी लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कौन हैं ईशा मालवीय

बताते चलें कि टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने कम उम्र में ही अपनी पहचान बना ली है। ईशा मालवीय ने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में धमाल मचा दिया था। इस शो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार भी थे। शो में दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। हालांकि अब ऐसा लगता है कि दोनों दोस्त बन गए हैं। ईशा मालवीय ने टीवी शो 'उड़ारिया' में काम किया था। इस सीरियल की वजह से ईशा को लोग जानने लगे थे। मालूम हो कि ईशा मालवीय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ईशा मालवीय का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article