Shilpa Shirodkar Tested Covid Positive: बिग बॉस 18 में नजर आईं शिल्पा शिरोडकर कोविड पॉजिटिव हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस को जानकारी दी है। एक्ट्रेस का पोस्ट देखने के बाद फैंस को काफी ज्यादा चिंता हो रही है। हाल ही में शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस और फॉलोअर्स से 'मास्क पहनने' की गुजारिश की है। शिल्पा ने अपने पोस्ट में लिखा- "सुरक्षित रहें"
सोनाक्षी सिन्हा ने की ठीक होने की कामना
इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की चिंता कर रहे हैं, साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा- "हे भगवान!!! अपना ख्याल रखना शिल्पा... जल्द स्वस्थ हो जाओ।" शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। शिल्पा शिरोडकर ने रियलिटी शो बिग बॉस 18 से पर्दे पर वापसी की थी। बिग बॉस के बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंन काफी ज्यादा बढ़ गई थी। अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है।
एक्ट्रेस की बेस्ट फिल्म
शिल्पा शिरोडकर आंखें, गोपी किशन, खुदा गवाह, रघुवीर और मृत्युदंड, बेवफा सनम, और बंदिश जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती है। फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
