टीवी मसाला

तीसरी बार दूल्हा बनेंगे अली मर्चेंट, गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी संग इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 20, 2023, 01:55 PM IST

बिग बॉस फेम अली मर्चेंट अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बुर्ज खलीफा के सामने प्रपोज किया था। एक्टर ने रोमांटिक प्रपोजल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। एक्टर अपनी लाइफ में अंदलीब के आने से बेहद खुश हैं।

Image

Ali merchant with Girlfriend (credit pic: instagram)

बिग बॉस और लॉकअप फेम अली मर्चेंट (Ali Merchant) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है। एक्टर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। एक्टर ने बताया कि अंदलीब के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। एक्टर ने कुछ समय पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया है। अली ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल का वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को बुर्ज खलीफा के सामने शादी के लिए प्रपोज किया था। अंदलीब ने अली के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया था। अब एक्टर की शादी की डेट सामने आ गई है।

अली अपनी गर्लफ्रेंड संग 2 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। एक्टर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है। उनके पास फिल्में और वेब सीरीज है। एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लखनऊ में शादी करेंगे। इस शादी में परिवार और दोस्त शामिल होंगे।

अली मर्चेंट ने दुबई में किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज

अली की गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी पेशे से मॉडल है। दोनों की पहली मुलाकात एक फैशन शो इवेंट में हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। अली तीसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं। इससे पहले उनकी दो शादियां हो चुकी है। अली ने ये रिश्ता क्या कहलाता है, सात फेरे समेत कई हिट टीवी शोज में काम किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article