टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सौंदस मौकफीर ने ऐश्वर्या शर्मा पर निकाली भड़ास, बोलीं-अब उसकी ओवर एक्टिंग आएगी सामने

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 20, 2023, 01:11 PM IST

Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा ने अपने पति नील भट्ट के साथ बिग बॉस 17 में एंट्री ली है। घर में ऐश्वर्या और नील दोनों ही गुम नजर आ रहे हैं। सौंदस मौकफीर ने अपनी दुश्मन ऐश्वर्या शर्मा को टारगेट किया है। सौंदस ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का वीडियो शेयर करते हुए ओवर एक्टिंग का टैग दिया है।

Image

Soundous Moufakir- Aishwarya Sharma (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते से ही गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर बवाल मच रहा है। इस बार शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने बतौर कपल एंट्री ली है। दोनों कपल्स के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही है। बिग बॉस ऐश्वर्या और नील को डेट पर भेजते है। इस क्लिप को शेयर करते हुए सौंदस मौकफीर ने ऐश्वर्या शर्मा की क्लास लगाई है।

क्लिप में ऐश्वर्या शर्मा काफी कंफ्यूज नजर आ रही है। वहीं, नील भट्ट उन्हें सभी चीजें समझाते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप को शेयर करते हुए सौंदस ने लिखा, अच्छी बात है कि आप @कलर्स टीवी ने इस लड़की को बिग बॉस में बुला लिया। अभी उसकी ओवरएक्टिंग असली पर्सनैलिटी सब बाहर आएगी जो लोगों ने नहीं दिखाया है।

सौंदस और ऐश्वर्या ने साथ में खतरों के खिलाड़ी 13 में काम किया था। शो में दोनों के बीच में अच्छी बॉन्डिंग नहीं थी। एक स्टंट के दौरान दोनों का एक- दूसरे से जमकर झगड़ा हुआ था। हालांकि ऐश्वर्या शो की सेकंड रनरअप रही थी। बिग बॉस के घर में ऐश्वर्या और नील की किसी से कोई बॉन्डिंग नहीं है। दोनों एक- दूसरे के साथ ही नजर आ रहे है। फैंस को उम्मीद है कि ऐश्वर्या की स्ट्रांग पर्सनैलिटी जल्द देखने को मिलेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article