टीवी मसाला

'घटिया...; हनी सिंह के शो में सौंदर्या शर्मा का डांस देख बौखलाए ट्रोलर्स, एक-एक मूव पर उड़ाईं धज्जियां

Soundarya Sharma Trolled: हाल ही में हनी सिंह के एक शो में सौंदर्या शर्मा का जलवा देखने के लिए मिला। सौंदर्या ने अपने डांस मूव्स से आग लगा दी लेकिन एक्ट्रेस अपने इसी डांस की वजह से बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। लोग सौंदर्या को खरी खोटी सुना रहे हैं.।

Image

instagram- photo credit

Bigg Boss Contestant Soundarya Sharma Trolled: रियलिटी शो बिग बॉस में धमाल मचा चुकी सौंदर्या शर्मा इन दिनों अपने डांस मूव्स की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में सौंदर्या हनी सिंह के कॉन्सर्ट में नजर आईं। इस मौके पर सौंदर्या ने अपने डांस मूव्स से पूरा स्टेज हिला दिया। सौंदर्या को इस इवेंट में हनी सिंह के म्यूजिक पर परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था और एक्ट्रेस ने अपने इस काम को बखूबी निभाया। कॉन्सर्ट में आए लोगों को सौंदर्या का डांस काफी पसंद आया लेकिन जैसे ही इस शो के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए तो बवाल हो गया। एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

    सौंदर्या शर्मा हुई बुरी तरह ट्रोल

    सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने हनी सिंह (Honey Singh) के कॉन्सर्ट पर अपनी फिल्म हाउसफुल 5 के गाने 'लाल परी' पर अमेजिंग परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस ने इस मौके पर गोल्डन कलर की सिजलिंग ड्रेस में कई डांस मूव्स से फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया, लेकिन कई लोगों को सौंदर्या के डांस मूव्स पसंद नहीं आए हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। सौंदर्या के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और इस पर वीडियो पर ट्रोलर्स भद्दे भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बकवास।' इसी तरह दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितनी शर्म की बात है।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'ये कितनी छपरी लग रही है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'ये बार डांसर जैसा डांस क्यों कर रही है।' एक ट्रोलर ने तो सौंदर्या को नचनिया शब्द से टैग किया है।

    soun (1)

    Instagram- Photo credit

      फैंस ने किया सौंदर्या का सपोर्ट

      हालांकि, इस मौके पर फैंस सौंदर्या का साथ खड़े नजर आए। कई फैंस ने सौंदर्या के लुक और उनके डांस मूव्स की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'आग लगा दी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोनों ही कमाल हैं।' इसके अलावा फैंस ने हार्ट और फायर के इमोजी भी लगाया है।
      soun (2)

      instagram- photo credit

      कॉन्सर्ट में बिजी हैं हनी सिंह

      बता दें कि हनी सिंह इन दिनों एक के बाद एक कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जिसके वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह ने दिल्ली में भी किया, जहां पर फैंस को जबरदस्त सरप्राइज मिला। इस शो में हनी के साथ स्टेज पर Lauren Gottlieb दिखीं। दोनों अपनी केमिस्ट्री से स्टेज पर आग लगा दी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article