टीवी मसाला

Tum Dena Saath Mera: सृति झा-शब्बीर आहलुवालिया के शो में हुई इस YRKKH एक्टर की एंट्री, TRP में अब मचेगा तूफान

Tum Dena Saath Mera, This YRKKH Actor Enter In Show: टीवी पर सृति झा और शब्बीर आहलुवालिया की जोड़ी एक बार फिर से दस्तक देने वाली है। दोनों शो 'तुम देना साथ मेरा' में नजर आएंगे। इस सीरियल में अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक एक्टर की भी एंट्री हुई है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Tum Dena Saath Mera, This YRKKH Actor Enter In Show: टीवी पर सृति झा और शब्बीर आहलुवालिया की जोड़ी ने 'कुमकुम भाग्य' से खूब धूम मचाया था। सृति झा और शब्बीर आहलुवालिया की केमिस्ट्री ने लोगों का खूब दिल जीता था। आज भी उनका दर्शकों पर जबरदस्त क्रेज है। खास बात तो यह है कि सृति झा और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) अपने नए शो 'तुम देना साथ मेरा' के साथ एक बार फिर से टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। शब्बीर आहलुवालिया और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) का 'तुम देना साथ मेरा' स्टार प्लस पर रिलीज होगा। जहां एक तरफ शो के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं दूसरी ओर इसे दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स भी चुन-चुनकर टीवी स्टार्स को इसमें कास्ट कर रहे हैं। हाल ही में इसमें एक एक्टर की एंट्री हुई है, जो पहले भी कई हिट टीवी शो का हिस्सा रह चुका है।

सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) स्टारर 'तुम देना साथ मेरा' में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर गौरव वाधवा की एंट्री हुई है। खबरों की मानें तो वह शो में एक अहम किरदार अदा करने वाले हैं। गौरव वाधवा 'तुम देना साथ मेरा' में शब्बीर आहलुवालिया के छोटे भाई के रोल में नजर आएंगे। उनकी एंट्री सीरियल के नैरेटिव में दिलचस्पी बढ़ाने का काम करेगी। बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के साथ-साथ गौरव वाधवा "ये है मोहब्बतें", 'थपकी प्यार की', 'जमाई राजा' और 'शिव शक्ति' जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं।

क्या है 'तुम देना साथ मेरा' सीरियल

एक्टर शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) और शब्बीर आहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) स्टारर 'तुम देना साथ मेरा' अपराजिता और रक्षित की कहानी है। दोनों का व्यक्तित्व एक-दूजे से बिल्कुल अलग है। जहां एक तरफ रक्षित खुले मिजाज का चिल होकर जिंदगी जीने वाला इंसान है। वहीं दूसरी ओर अपराजिता अपने विश्वास और आध्यात्म के हिसाब से चलने वाली लड़की है। लेकिन दोनों की जिंदगी तब बदलेगी, जब वे एक-दूजे से टकराएंगे। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि दोनों की जोड़ी एक बार फिर से टीवी पर धूम मचाने में कामयाब होती है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article