Priya Malik Burn in Fire: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 9' (Bigg Boss 9) का हिस्सा रह चुकीं प्रिया मलिक सुर्खियों में आ गई। एक्ट्रेस के साथ दिवाली सेलिब्रेशन में एक बड़ा हादसा हो गया। ये खबर प्रिया ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया। प्रिया संग हुए हादसे के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। दिवाली पर एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें क्लिक करा रही थी कि तभी उनके कपड़े और बालों में आग लगी गई जिसके चलते अब उनकी पीठ में जलने के निशान हो गए। आइए पढ़िए क्या था उस दिन का पूरा मंजर जब प्रिया संग ये हादसा हुआ।
एक्ट्रेस प्रिया मलिक (Priya Malik) अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखती हैं, "कल रात दिवाली मनाते हुए एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। यहां इसके बारे में इसलिए बता रही हूं क्योंकि मैंने ऐसी घटनाएं सिर्फ फिल्मों में ही देखी थीं, जब तक कि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। मेरे पीछे जलते हुए दीये की वजह से पल भर में मेरी पूरी पीठ, नीचे से लेकर कंधे और बालों का जूड़ा तक, आग की लपटों में घिर गया। मैं अपने पड़ोसियों के साथ तस्वीर ले रही थी और कुछ समझ ही नहीं पाई कि मेरे दाहिने कंधे से आग की लपटें उठ रही हैं और मुझे एहसास हुआ कि मेरी पूरी पीठ जल रही है। मैं जलती हुई लपटों की बात कर रही हूं कोई छोटी-मोटी आग की नहीं। शुक्र है कि मेरे पिताजी जलते हुए कपड़ों को फाड़ने में कामयाब रहे क्योंकि जलने से बचने का यही एकमात्र रास्ता था, लेकिन इस घटना ने मुझे और हमारे परिवार को बहुत गहरा सदमा पहुँचा दिया है।"

Priya Malik
प्रिया मलिक संग हुए इस हादसे के बाद सभी शॉक हैं। वहीं बात करें प्रिया की पर्सनल लाइफ कि तो साल 2022 में एक्ट्रेस ने करण बख्शी संग शादी की थी। साल 2024 में कपल ने अपने पहली संतान जोरावर का इस दुनिया में स्वागत किया था। प्रिया एक्टर होने के साथ-साथ एक लेखक भी हैं जो अपने शब्दों से सभी को दीवाना बना लेती हैं। हम आशा करते हैं कि प्रिया मलिक जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
