Bigg Boss 19 Written Update 23 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन बवाल देखने को मिलता है। 23 अक्टूबर का एपिसोड भी बवाल और हंगामे से भरा नजर आया। जहां एक तरफ अमाल मलिक ने तान्या मित्तल को ग्रुप से निकालने की बात कही तो वहीं नीलम गिरी और तान्या मित्तल के बीच जमकर बहस हुई। लगभग सभी घरवाले तान्या मित्तल के खिलाफ नजर आए। वहीं फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा के बीच भी दरार और गहरी होती चली गई।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत में देखने को मिला कि तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट के साथ हैंगआउट कर रही थीं, जो कि नीलम गिरी को पसंद नहीं आया। ये बात उन्होंने नेहल चुडासमा के सामने जाहिर की। दूसरी तरफ अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के बारे में बात करते हुए उन्हें चालाक बताया और कहा कि उन्हें तान्या से दूरी बनानी चाहिए। शहबाज बडेशा भी इस बात से सहमत नजर आए। तान्या मित्तल ने मृदुल तिवारी से बात करने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। दूसरी तरफ फरहाना भट्ट और मालती चाहर साथ में बैठकर बातें करते नजर आए। इसी बीच फरहाना भट्ट ने मालती के सामने जाहिर किया कि उन्होंने नेहल संग दोस्ती क्यों तोड़ी। उन्हें साथ देख गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अमाल मलिक भी हैरान रह गए।
अशनूर कौर और मृदुल तिवारी की मस्ती बनी नोंक-झोंक
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि मृदुल तिवारी ने अशनूर कौर को चैलेंज दिया उन्हें पूल में फेंकने का। अशनूर ने भी इसे खुशी से स्वीकार किया और मौका पाते ही मृदुल को पूल में धक्का दे दिया। मृदुल तिवारी बदला लेने के लिए पानी की बाल्टी ले आए और उन्होंने उसे अशनूर पर फेंक दिया। मृदुल का बदला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अशनूर कौर के बेड पर भी पानी फेंक दिया, जिससे अभिषेक बजाज ने नाराजगी जाहिर की। अभिषेक ने मृदुल को समझाने की कोशिश की, लेकिन ये बात बहस में तब्दील हो गई। हालांकि गौरव खन्ना और प्रणित मोरे के बीच में आने के बाद मामला शांत हुआ। मृदुल तिवारी ने माफी मांगते हुए अशनूर से सुलह की। बेड पर पानी होने के कारण एक्ट्रेस को बाहर सोफे पर सोना पड़ा।
तान्या मित्तल के खिलाफ हुए घरवाले
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि नीलम गिरी ने तान्या मित्तल को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। उन्होंने तान्या से दिनभर फरहाना संग बातें करने पर भी नाराजगी जाहिर की। वहीं जब तान्या ने ये बात कुनिका और बसीर से कही तो उन्होंने भी नीलम का साथ दिया। नीलम गिरी तान्या के व्यवहार से इतनी हताश हो गईं कि उनकी बहस झगड़े में तब्दील हो गई। अमाल मलिक, बसीर अली, नेहल चुडासमा ने नीलम का साथ दिया और तान्या पर उंगली उठाई। वहीं मृदुल तिवारी ने भी तान्या की पोल खोलते हुए बताया कि कैसे वो अपने ही ग्रुप की बुराई दूसरों से करती हैं। घरवालों की नाराजगी देख तान्या मित्तल गार्डन में जाकर रोने लगीं, जहां फरहाना भट्ट ने उन्हें शांत कराया।
फरहाना ने अभिषेक बजाज को कहा 'साफ दिल'
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज को साफ दिल बताया और कहा कि तुम जल्दी गुस्सा हो जाते हो और जो हो मुंह पर हो। अभिषेक बजाज ने बातचीत में फरहाना भट्ट को भेड़िया और खुद को शेर कहा।
फरहाना और नेहल में गहरी हुई दीवार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली ने फरहाना भट्ट से सवाल किया कि उन्होंने दोस्ती ऐसे अचानक कैसे खत्म कर दी? इसपर फरहाना भट्ट ने जवाब दिया कि मुझे नहीं ठीक लग रहा था। अभी तक आंखें बंद थीं मेरी, लेकिन अब खुल चुकी हैं। फरहाना की बात सुनकर नेहल रोने लगीं और बोलीं कि मैंने हमेशा फरहाना का साथ दिया है और मैं आगे भी दूंगी। उन्होंने तान्या मित्तल और मालती चाहर को दोस्ती तोड़ने की वजह बताई।
