Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna Father Slams Farhana Bhatt: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचा दिया था। बीते 7 दिसंबर को 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें गौरव खन्ना ने जबरदस्त जीत दर्ज की। उन्होंने फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और अमाल मलिक को मात देते हुए ट्रॉफी और कैश प्राइज अपने नाम किया। गौरव खन्ना की जीत से परिवार और फैंस में खुशी का माहौल है। उनके पिता विनोद खन्ना ने भी गौरव खन्ना की जीत पर खुशी जाहिर की और बताया कि वह जिस चीज को ठान लेते हैं, उसे करके ही मानते हैं। लेकिन गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के पिता ने फरहाना भट्ट की एक बात पर नाराजगी भी जाहिर की।
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के पिता विनोद खन्ना, फरहाना भट्ट की एक बात से इस कदर नाराज दिखाई दिये कि उन्होंने ये तक बोल दिया कि मैं होता तो थप्पड़ मार देता। गौरव खन्ना के पिता विनोद खन्ना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस संग बातचीत में बताया कि सबसे ज्यादा गुस्सा मुझे तब आया, जब फरहाना ने गौरव को कहा कि कहां के सुपरस्टार हो? क्या कर लोगे? उस वक्त गौरव को भी गुस्सा आया कि मैं करके दिखाऊंगा तुम्हें। उस समय उसके गले की नसें फूल गई थीं। मैं होता तो मैं थप्पड़-वप्पड़ मार देता। गौरव खन्ना के पिता ने अपने बेटे के राज खोलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
विनोद खन्ना ने गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की जीत पर कहा, "हमें उम्मीद थी कि वह जीतेगा, क्योंकि वह बहुत जिद्दी है। जो ठान लेता है वो करके रहता है। पहले भी मास्टरशेफ में उसने यही किया और वहां भी उसने सोच लिया था कि जीतना है तो जीत लिया। यहां भी उसने पूरी मेहनत की और कुछ भी करने को तैयार है।" गौरव खन्ना के पिता ने बताया कि एक्टर का स्वभाव ही ऐसा है कि वह किसी से झगड़ा नहीं करते। वह पूरे सीजन शांत रहे जो कि उनके पिता को बहुत अच्छा लगा।
