Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Amaal Mallik: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट अकसर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। वहीं आज शो का दूसरा वीकेंड का वार रिलीज होगा, जिसमें सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेने वाले हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान अमाल मलिक को आड़े हाथों लेते नजर आए। सलमान खान ने अमाल मलिक की तरह स्टेज पर सोने की एक्टिंग की। उन्होंने अमाल मलिक को 'वेक अप' कॉल देते हुए कहा कि यहां पर तुम सोने आए हो या क्या करने आए हो?
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान सोकर अचानक उठते हैं और अमाल मलिक की तरह बिग बॉस को धमकी देते हैं। वह अमाल मलिक को आड़े हाथों लेते हुए कहते हैं, "आज तक कोई कंटेस्टेंट ऐसा नहीं आया है जो दिन में इतना सोया है। आप यहां किस मकसद से आए थे, सोने के लिए आए थे? आप यहां ये बताने आए थे कि असली अमाल मलिक कौन है? आपने बता दिया? जागो, कॉफी को सूंघो। असल में एक आगे आकर खेलने वाला आर्टिस्ट बैकग्राउंड प्लेयर बनकर रह गया है।"
बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक के अलावा गौरव खन्ना, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और अशनूर कौर को भी सलमान खान ने धीमी गेम के लिए फटकार लगाई है। इसके अलावा सलमान खान के शो को लेकर ये भी खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 19' इस सप्ताह भी शो में कोई एविक्शन नहीं होने वाला है।
