टीवी मसाला

'इसने मेरा भी मजाक उड़ाया...'- Bigg Boss 19 में वरुण धवन ने की प्रणित मोरे की शिकायत, सलमान खान ने दिखाई आंखें

Bigg Boss 19 Varun Dhawan Complaints About Pranit More: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार पर सितारों की महफिल सजने वाली है। शो में दिखाया जाएगा कि वरुण धवन सलमान खान के सामने प्रणित मोरे की शिकायत करेंगे और बताएंगे कि उनका मजाक उड़ाया गया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Varun Dhawan Complaints About Pranit More: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर अपनी बखूबी धाक जमाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ देखने को मिल रहे हैं जो कभी तो दर्शकों को खुश करते हैं और कभी निराश कर देते हैं। बीते दिन 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार पर सलमान खान ने तान्या मित्तल का जन्मदिन तो मनाया ही। लेकिन साथ ही कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'बिग बॉस 19' में गौहर खान की भी एंट्री हुई थी, जिन्होंने आवेज दरबार को खुद के लिए खड़े होने की सलाह दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अमाल मलिक की पोल-पट्टी भी खोलकर रख दी। वहीं आज भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार पर सितारों की महफिल सजने वाली है। शो में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कास्ट कदम रखेगी। साथ ही ये भी दिखाया जाएगा कि वरुण धवन (Varun Dhawan) सलमान खान के सामने प्रणित मोरे की शिकायत करेंगे और बताएंगे कि उनका मजाक उड़ाया गया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया कि वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित शराफ, मनीष पॉल और सान्या मल्होत्रा स्टेज पर कदम रखेंगे। वहीं स्क्रीन पर प्रणित मोरे को देखते ही वरुण धवन, सलमान खान से शिकायत करेंगे कि उन्होंने उनका भी मजाक बनाया है। ऐसे में सलमान खान जहां प्रणित मोरे को आंख दिखाएंगे तो वहीं स्टैंडअप कॉमेडियन शर्मिंदगी में अपना चेहरा नीचे कर लेंगे। प्रणित ने वरुण को ये भी जवाब दिया कि वह सारे बॉलीवुड जोक्स भूल चुके हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' कास्ट के साथ घरवालों की मस्ती यहीं नहीं रुकी। मृदुल तिवारी ने जाह्नवी कपूर को बताया कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। वहीं दूसरी ओर मृदुल का जाह्नवी के लिए प्यार देख सलमान खान ने भी उनकी टांग खींची और कहा, "अरे नतालिया बहुत मारेगी।" बता दें कि उनके अलावा शो में 'अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल भी मनोरंजन का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article