टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में सुरों से सबका दिल जीतने आ रहा है ये हैंडसम हंक, प्रोमो देख झूम उठे फैंस

Bigg Boss 19 This Handsome Hunk Singer Ready To Enter In Show: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें एक हैंडसम हंक सिंगर अपने सुरों से स्टेज पर चार चांद लगाते दिखाई दिया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 This Handsome Hunk Singer Ready To Enter In Show: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जैसे-जैसे प्रीमियर का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। 'बिग बॉस 19' की थीम इस बार राजनीति से जुड़ी हुई है और कंटेस्टेंट्स राजनीति के दांव-पेंच खेलते हुए शो में आगे बढ़ेंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में राजनीति करने आए एक और कंटेस्टेंट का प्रोमो वीडियो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी दोगुनी हो चुकी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि कंटेस्टेंट ने सुरों को छेड़ते हुए सलमान खान के शो में एंट्री की। कंटेस्टेंट स्टेज पर 'तू आता है सीने में...' गाना गाते नजर आया। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ये कंफर्म कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक हैं। वीडियो में अमाल मलिक ने अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके इस प्रोमो वीडियो पर पिता डबू मलिक ने भी रिएक्शन दिया है।

"बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा अमाल मलिक का प्रोमो वीडियो देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ये तक कमेंट करते नजर आए कि इस बार बिग बॉस केवल अमाल मलिक के लिए देखेंगे। बता दें कि अमाल मलिक ने यूं तो अपने गानों से बॉलीवुड में जबरदस्त धाक जमाई है। लेकिन अमाल मलिक ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता की वजह से उनके और भाई अरमान मलिक में दूरियां बढ़ती जा रही हैं, इसलिए वह सबसे खुद को अलग कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article