टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक और मालती चाहर की हुई भयंकर लड़ाई, तान्या मित्तल ने लगाई दोनों के बीच तीली

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने एक जबरदस्त प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। प्रोमो में तान्या मित्तल ने अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच आग लगा दी। अमाल और मालती दोनों ही जो एक अच्छे दोस्त थे अब दुश्मन बन बैठे हैं।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आए दिन अपने नए ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में रहता है। घर से इस हफ्ते बेघर होने के लिए अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिर, शहबाज बडेशा और मालती चाहर नॉमिनेटेड हैं। वहीं अब मेकर्स ने आज के एपिसोड में होने वाले कलेश की झलक दिखाते हुए प्रोमो शेयर कर डाला।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई अमाल मलिक (Amaal Mallik) से जो मालती चाहर से कहते हैं, 'मैं कहा था दस लोगों के बीच मेरी कभी बेइज्जती मत करना। गटर नहीं बोलने का।' लेकिन बार बार मालती चाहर (Malti Chahar) कहेंगी वो इस बारें में बाद में बात करेंगी। मालती का व्यवहार कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को नजर आ जाएगा। चिंगारी को आग का रूप देने के लिए तान्या अमाल से कहेगी, वो तेरे को गटर गटर क्या कह रही थी? वो कोशिश कर रहा है हर बार तेरे साथ कोई नया एंगल बनाने की।' ये सुन अमाल मलिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच जाएगा। अपने दोस्त अमाल से सुलाह करने के लिए मालती उनसे कहेगी कि मैं जिंदगी में किसी के साथ नहीं करती इतनी गंदी बातें। हालांकि अमाल मलिक उनकी सफाई सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते और मालती वहाँ से उठकर चली जाती है। ये बात मालती गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी से शेयर करते हुए कहेंगी, 'मुझे गुस्सा आ रहा है इस लड़के पर, पागल है क्या ये।' ये सुन मृदुल कहते हैं कि तान्या अमाल पर अपना दबदबा बनाए रखना चाहती है।

बीते एपिसोड में तान्या मित्तल ने मालती के कपड़ों से अमाल मलिक का स्वेटर निकालकर पहन लिया था। तभी से दोनों के बीच कॉल्ड वॉर देखने को मिली। सभी को मालूम है कि शो के शुरुआत से ही तान्या मित्तल का अमाल पर क्रश है। जब मालती संग अमाल को तान्या ने देखा तो उन्हे काफी जलन हुई थी। ऐसे में ये लड़ाई तान्या के लिए एक मौका था दोनों के बीच झगड़ा कराने का। प्रोमो देख दर्शक तान्या को मास्टरमाइन्ड बता रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article