Bigg Boss 19 Promo: घर-घर मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का आगाज हो चुका है। आए दिन शो में कंटेस्टेंट्स के बीच कलेश होते रहते हैं जिसे देख जनता इन्जॉय करती है। जैसा की आप सभी को मालूम है कि घर में कुल 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है जो ट्रॉफी जीतने की रेस में दौड़ेंगे। इस बीच मेकर्स ने आज के एपिसोड में होने वाले तमाशे की झलक दिखाई। 'बिग बॉस 19' के घर में एक दूजे की अच्छी दोस्त नजर आ रही तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच झगड़ा होगा।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से होगी जो कुनिका सदानंद (Kunika Sadanand) से नाराज है क्यूंकी एक्ट्रेस ने कंटेस्टेंट को घासलेट बोला। ऐसे में तान्या बोलती हुई नजर आई कि मैं आपसे इतना प्यार करती हूं कि घरवालों से गाली खा रही हूं। ये सुनकर कुनिका तान्या को अड़ियल टट्टू कह देती हैं। सिर्फ यही नहीं कुनिका तान्या को ऑप्शन देती हैं कि वो उनसे दूर रहे। इस दौरान तान्या के चेहरे का रंग उड़ता हुआ नजर आया। तान्या इस बात से ज्यादा नाराज होगी क्यूंकी कुनिका को लगता है वो हर बार सही हैं। कुनिका को कोई गलती बताए तो वो मुंह बना लेती हैं।
प्रोमो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि कुछ दिनों पहले बना तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद का ग्रुप टूट जाएगा जिनके खिलाफ पूरा घर एक जुट है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या तान्या कुनिका संग अपनी दोस्ती खत्म करेंगी या नहीं। इसी के साथ दूसरे हफ्ते शो से एलिमिनेट होने के लिए मृदुल तिवारी, तान्या मित्तल, आवेज दरबार, कुनिका सदानंद और अमाल मलिक नॉमिनेटेड हैं। वहीं आज बसीर अली कैप्टन बन घर की भगडोर संभालेंगे। इस दौरान मृदुल तिवारी को चोट लग जाएगी
