Shehbaz Badesha Bashed on Baseer Ali: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने टीवी पर दस्तक आखिर दे दी। लगातार शो दर्शकों के बीच चर्चा का हिस्सा बना है। शो में पहले ही दिन कंटेस्टेंट के बीच गरमा गर्मी देखने को मिल रही है। हर किसी कंटेस्टेंट ने धीरे धीरे अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच शहनाज गिल के भी का गुस्सा कंटेस्टेंट बसीर अली पर फूटा। घर में बसीर अली की लड़ाई बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद से हुई जिसमें दोनों के बीच खूब चिल्लम चिली हुई थी। अब इस लड़ाई पर शहबाज ने इंस्टाग्राम पर लिखा।
शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखते हैं मृदुल कभी मेरा कॉम्पिटिशन था ही नहीं, कभी उससे कॉम्पिटिशन माना भी नहीं। लेकिन ये बसीर अली (Baseer Ali) , मुझे समझ नहीं आता इसकी क्या प्रॉब्लेम है। सिर्फ ज़ोर से चिल्लाना आता है तो क्या हर बात पे चिल्लाएगा? कुनिका जी पर जोर से चिल्लाना, और सबके सामने स्मार्ट बनने की कोशिश करना.. ये सब उसका लेवल दिखाता है, बिल्कुल सही नहीं लगेगा।' इस एक पोस्ट से शहबाज ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के दो कंटेस्टेंट बसीर और मृदुल दोनों को अपने निशाने पर लिया।

Bigg Boss 19 Badesha Shehbaz
इसी के साथ खबर है कि शहबाज बडेशा 'बिग बॉस 19' के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेंगे। ये भी कहा जा रहा है कि शहबाज घर के सीक्रिट रूम में रहेंगे। हालांकि शहबाज की एंट्री घर में कैसे होगी ये देखना दिलचस्प होने वाला है। बता दें पहले ही दिन घर से फरहाना भट्ट को घरवालों ने मिलके एलिमिनेट कर दिया लेकीन ट्विस्ट तब आया जब कंटेस्टेंट को सीक्रिट रूम में लाया गया।
