टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना को मिलेगा एक्टिंग करियर का सबसे बड़ा ब्रेक, सलमान खान संग करेंगे काम

Bigg Boss 19 News: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने गौरव खन्ना के लिए दिन खास बना दिया। गौरव खन्ना को उनके करियर का सबसे बड़ा ब्रेक सलमान खान देने जा रहे हैं।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 News: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले वीक में प्रवेश करने के लिए पूरे तरीके से तैयार है। बीता वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा लेकिन गौरव खन्ना के लिए काफी खास निकला। शो खत्म होते ही गौरव को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलने वाला है। यह उनके एक्टिंग सफर का वह मोड़ साबित हो सकता है, जिसका इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे। खुद सलमान खान ने गौरव खन्ना की तारीफ करते हुए उनके किस्मत के दरवाजे खोल दिए।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के स्टेज पर सलमान खान (Salman Khan) कहते हैं, 'तुम लोग क्यूँ कहते रहते हो GK यानी गौरव खन्ना क्या करेगा? जीके आगे बढ़ रहा है। गौरव के उपर पत्नी, माँ-बाप, दोस्त और जो लोग इनके साथ काम कर चुके हैं सभी को गर्व गर्व है। उनके साथ काम करना खुशी की बात होगी… और मैं जल्द ही गौरव के साथ काम करूंगा। इस आदमी की पर्सनैलिटी की तारीफ करना बनती है।' ये सुन गौरव हाथ जोड़कर सलमान खान का शुक्रियादा करते हैं और अन्य घरवाले बस मुंह देखते रह गए। सलमान खान के इस ऑफर से एक बार साबित हो गई है कि अब टेलीविजन के बाद बॉलीवुड में काम करेंगे। ये गौरव खन्ना के करियर का सबसे बड़ा ब्रेक होने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस गौरव खन्ना के सपोर्ट में उतर आए और एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक गए। बीता वीकेंड का वार में सलमान खान ने गौरव खन्ना के लिए ये भी कहा कि शो के शुरुआत से लेकर कंटेस्टेंट की एक जैसी पर्सनैलिटी रही है जो काबिले तारीफ है। गौरव सभी को गौर से देखता है और बाद में उन्हे सही और गलत भी बताता है। कभी भी गौरव खन्ना ने फालतू झगड़ा मोल नहीं लिया।

ऐसी तमाम बातें सलमान खान ना बीते एपिसोड में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के पक्ष में बोलीं। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शायद गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के विनर जरूर बनेंगे। वहीं बात करें एलिमिनेशन की तो कल अशनूर कौर को सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर का रास्ता दिखाया। दरअसल टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर ने जानबूझकर तान्या मित्तल पर लकड़ी का फट्टा मारा था। हालांकि अशनूर का एलिमिनेशन को बाहर जनता पूरे तरीके से अनफ़ेयर बता रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article