टीवी मसाला

Bigg Boss 19: रूपाली गांगुली ने खुद को बताया 'आमाल मलिक' का फैन, गौरव खन्ना के गेम पर कही ये बात -EXCLUSIVE

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 5, 2025, 06:35 AM IST

Rupali Ganguly on Bigg Boss 19: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले बस दो दिन दूर है। 7 दिसंबर को शो के विनर का नाम सामने आ जाएगा। इसी बीच रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने शो बिग बॉस 19 को लेकर Zoom को एक इंटरव्यू दिया है।

Image

Image Source: Bigg Boss 19 Show / Telly Talk Youtube

Rupali Ganguly on Bigg Boss 19: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अब सलमान खान के शो बिग बॉस का 19वां सीजन अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बस दो दिन दूर है यानी 7 दिसंबर को आपको इस शो का विनर मिल जाएगा। इसी बीच रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने बिग बॉस 19 को लेकर Zoom से खास बातचीत की और टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) के को-स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का खुलकर सपोर्ट किया।

रूपाली गांगुली ने गौरव खन्ना को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह उनका टीवी शो अनुपमा नहीं बल्कि Zoom को दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान रूपाली गांगुली टीवी शो बिग बॉस 19 को लेकर बात करती नजर आई और साथ ही साथ उन्होंने गौरव खन्ना का समर्थन भी किया। रूपाली गांगुली ने कहा कि 'मुझे ज्यादा 'बिग बॉस 19' देखने का समय नहीं मिला क्योंकि मैं 'अनुपमा' कर रही थी। लेकिन जो भी मैंने सोशल मीडिया पर देखा, मैं गौरव खन्ना पर बहुत प्राउड हूं। इतना संयम रखना, गौरव हमेशा यहां से वहां, कांस्टेंट चैटर होता था। अब चुप कर ऐसा वाला है और सेट पे भी एंटर करता था गौरव तो पता चल जाता था कि गौरव एंटर कर रहा है।' गौरव को जीतना क्यों चाहिए, ये बताते हुए रूपाली ने कहा, 'उसने एक्सेप्शनली वेल प्ले किया है और मां रानी, महाकाल ने चाहा तो ट्रॉफी उन्हीं के घर जानी चाहिए। वेल डिजर्विंग है।'

आमाल मलिक पर दिया रिएक्शन

रूपाली गांगुली ने कहा कि 'मैं आमाल की फैन हूं। रविवार विद स्टार परिवार में उनके साथ भी काम किया है, मेरे पड़ोसी हैं बिल्कुल बगल वाली बिल्डिंग में। इन फैक्ट वॉल ताप के वो हमारी बिल्डिंग में आते थे। मैं आमाल की भी एक्सट्रीमली फैन हूं। और इस साल के बिग बॉस के जो भी कंटेस्टेंट्स रहे हैं, तन्या, फराहना, प्रणीत, अभिषेक, अश्वनीर, शहबाज ये सारे ने भी अच्छा कंटेंट दिया है। यही वजह है कि टीआरपी स्टेडी हैं क्योंकि कास्टिंग सही हुई है। सबने अपना पार्ट एक्सेप्शनली वेल किया है। ट्रॉफी तो एक को ही मिलेगी। लेकिन उस घर में इतनी देर रहना अपने आप में जीत है।' अपना बयान खत्म करते हुए उन्होंने कहा, 'कपाड़िया जी, ट्रॉफी घर ले जाना अकांक्षा के पास, क्योंकि जीतेंगे तो आप ही।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article