Bigg Boss 19 Nehal Chudasama Wanted Love Angle With Abhishek Bajaj: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स गेम में बने रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। शो में इन दिनों बसीर अली और नेहल चुडासमा की दोस्ती कुछ ज्यादा ही गहरी हो चुकी है। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ नजर आते हैं। लेकिन उनकी बढ़ती नजदीकियां देखकर घरवालों ने भी उन्हें फेक कहना शुरू कर दिया है। इन सबसे इतर हाल ही में इस बात से भी पर्दा उठाया है कि बसीर अली से पहले नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) के साथ लव एंगल बनाना चाहती थीं। इसका खुलासा खुद उनकी एक्स दोस्त फरहाना भट्ट ने किया है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज से नेहल चुडासमा और बसीर अली की दोस्ती के सिलसिले में बात करती नजर आईं। फरहाना भट्ट ने कहा, "बसीर के साथ टर्म रखने का ये मकसद है कि तुम्हारी और अशनूर की दोस्ती या जो कुछ भी हो, उसे ओवरपावर किया जा सके। तुम लोग दिखना बंद हो जाओ और ये लोग ही दिखें। उसने मुझे बोला कि तेरा इसके साथ कुछ नहीं है तो तू मुझे साफ क्यों नहीं बताती, मेरा अबतक शुरू हो जाता इसके साथ अब तक।" फरहाना भट्ट यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अभिषेक बजाज से आगे कहा, "जब तुम्हारा और नेहल का बहुत घमासान चल रहा था। उसके बाद तुम दोनों ने काउच पर एक-दूजे से बातचीत की। उस वक्त उसका ये प्लान था कि तेरे साथ लव एंगल स्टार्ट करे।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में फरहाना भट्ट की बातें सुनकर अभिषेक बजाज हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि ये तो मैंने ही कहा था। लेकिन फरहाना भट्ट ने खिल्ली उड़ाते हुए आगे कहा कि तूने उसे उसी दौरान नॉमिनेट कर दिया। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने नेहल चुडासमा से अपनी दोस्ती तोड़ ली है। साथ ही उन्होंने किसी भी ग्रुप में न रहकर अकेले खेलने का फैसला किया है।
