टीवी मसाला

Bigg Boss 19: इमोशन्स और कर्तव्य के बीच फंसी नेहल चुडासमा, बिग बॉस ने डाला धर्मसंकट में

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में नेहल चुड़ासमा फूट-फूट कर रोती हुई नजर आईं जिसका कारण है बिग बॉस, नेहल चुडासमा को आखिर क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कोई नए तमाशे देखने को मिलते हैं। लगातार शो को जनता से प्यार मिल रहा है। पिछले कल आई बर्क टीआरपी लिस्ट में शो 'बिग बॉस' को 1.3 रेटिंग मिली। मेकर्स परेशान है कि कैसे इस शो को टीआरपी के टॉप 5 शो में जगह दिलाई जाए। 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए 9 हफ्ते से ज्यादा बीत चुके हैं। आगे देखना दिलचस्प होगा कि इन कंटेस्टेंट्स में से एक कौन 'बिग बॉस 19' की टॉफी घर ले जाएगा। अब इस बीच 'बिग बॉस 19' का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें नेहल चुड़ासमा फूट-फूट कर रोती हुई नजर आईं। नेहल के साथ ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) से जो कनफेशन रूम में बैठी हैं। बिग बॉस नेहल को कहते हैं कि आप घर कि कैप्टेन है कंटेस्टेंट के घर से चिट्ठी आई है आपको फैसला लेना होगा कि उन्हे ये चिट्ठी मिलनी चाहिए या नहीं? इस धर्मसंकट के जाल में खुद को फंसा देख नेहल चुड़ासमा फूट-फूट कर रोने लगीं। कुछ ही देर बाद प्रोमो में बसीर अली और अशनूर कौर घर से आई चिट्ठी को पढ़ते हुए नजर आए। अशनूर के खत में लिखा हुआ था कि उनके जाने से घर सुना हो गया है। तो वहीं बसीर अली को बाबजान कहकर बुलाया गया। ये चिट्ठी पढ़कर शो के अन्य कंटेस्टेंट्स के भी आँसू छूट गए। इन सब के बीच नेहल चुड़ासमा को गिल्ट फील हुआ कि उनकी वजह से अन्य सदस्य अपने परिवार की चिट्ठी नहीं पढ़ पाए। फरहाना भट्ट और बसीर अली नेहल को समझाते हुए नजर आए कि ये फैसला उसका सही था, खुद को दोष देना बंद करो।

बता दें ये एक कैप्टेंसी टास्क था जिसमें घरवालों के परिवार से आई चिट्ठी के बदले कैप्टेंसी की गद्दी त्यागना था। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, मालती चाहर और नीलम गिरी नॉमिनेटेड हैं। इस वीकेंड का वार कौन घर से जाएगा ये जल्द ही पता चल जाएगा ।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article