टीवी मसाला

Bigg Boss 19: आवेज दरबार के आईना दिखाते ही फफक-फफक कर रोने लगीं Neelam Giri, दर्शक बोले- अरे घर भेजो इसे...

Bigg Boss 19 Neelam Giri Awez Darbar Fights Again: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें आवेज दरबार की बातें सुनकर नीलम गिरी रोती नजर आईं। लेकिन उनका प्रोमो वीडियो देख दर्शकों ने उन्हें बाहर निकालने की सलाह दी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Neelam Giri Awez Darbar Fights Again: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। 'बिग बॉस 19' में घर का माहौल कब बदल जाता है कुछ पता ही नहीं चलता है। कभी कंटेस्टेंट्स साथ बैठकर मजे कर रहे होते हैं तो कभी आपस में ही भिड़ते नजर आते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नीलम गिरी और आवेज दरबार एक बार फिर से भिड़ते नजर आए। आवेज दरबार ने नीलम गिरी को आईना दिखाने की और उनकी तकलीफ कम करने की कोशिश की। लेकिन आवेज दरबार की बात से नीलम गिरी बिफर पड़ीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। वहीं इस प्रोमो वीडियो को देख दर्शकों ने भी अपना माथा पकड़ लिया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि मृदुल तिवारी और आवेज दरबार ने नीलम गिरी को रियलिटी चेक देने की कोशिश की। मृदुल तिवारी ने नीलम से कहा, "तभी लोग कहते हैं कि तुम बिना मतलब सबकी सेवा में लगी रहती हो।" वहीं दूसरी ओर आवेज दरबार ने कहा, "वो ही तो फायदा उठा रहे हैं ना उसका।" आवेज की बात सुनकर नीलम गिरी बिफर पड़ीं और उन्होंने कहा, "तुम घुस रहे हो बगैर मतलब का।" वहीं आवेज ने जवाब दिया कि पहले सुन तो ले बोल क्या रहा है। नीलम गिरी ने अपनी शिकायतें तान्या मित्तल से कीं और बोलीं कि ये तब से इशारा कर रहा है, मुझे बोल रहा है। क्यों बोल रहा है क्या बापूजी लगता है मेरा।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नीलम गिरी और आवेज दरबार की खींचतान यहीं नहीं रुकी। आवेज दरबार ने नीलम से कहा कि वह सिर्फ मस्ती कर रहे थे, इसपर नीलम गिरी और भड़क गईं। वहीं प्रोमो वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, "बिना बात का ड्रामा है, ऐसा कुछ बोला भी नहीं है आवेज ने।" दूसरे यूजर ने लिखा, "नौटंकी नीलम, सब फूटेज लेने के लिए कर रही है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इसे घर जाना चाहिए।" चौथे यूजर ने लिखा, "नीलम आलोचना नहीं सह सकती है। फिजूल में रोना-धोना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article