Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलटी शो बिग बॉस 19 ( Bigg Boss 19) हर जगह छाया हुआ है। शो को शुरू हुए दो महीने होने वाले हैं। घर के एक बाद एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। तान्या मित्तल से लेकर अभिषेक बजाज तक, हर सदस्य का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है। घर में अब एक और सदस्य जुड़ गया है, मालती चाहर ने घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। जिसके बाद घर का माहौल थोड़ा सा बदल गया है। मालती को घर में आए अभी दो ही दिन हुए हैं। वह एक-एक कर सबके साथ पंगा लेती नजर आ रही है। आज घर के अंदर मालती को किचन का काम दिया गया, जहां पर उसने नया हंगामा खड़ा कर दिया है।
शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें मालती चाहर ( Malti Chahar) किचन में रोटियाँ बना रही है। रोटी बनाते हुए वह कहती है कि मैं बेल रही हूं कोई इसे सेंक दो। इसके जवाब में नेहल चुडासमा कहती है कि रोटी का सारा काम एक ही इंसान करता है। बदले में मालती कहती है कि अगर कोई आ जाएगा तो जल्दी हो जाएगा। तभी कुनिका सदानन्द( Kuncikaa Sadanand) कहती है कि तुम छोटी रोटी बना रही हो, इसे बड़ा करो। इन सभी बातों के बीच गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) आ जाते हैं, वह कहते हैं "एक दो बनाने दो सिख जाएगी"। गौरव की बात सुनकर मालती गुस्से में कहती है, आप बीच में मत बोलीए। इसके बाद दोनों के बीच बहस खड़ी हो जाती है।
इधर की बात उधर कर रही है नीलम
किचन की सारी बातें सुनकर नीलम गिरी( Neelam Giri) जीशान कादरी( Zeeshan Quadari) के पास जाती है। वह जीशान से वो सारी बातें बताती है जो-जो किचन में हुई। नीलम गिरी मालती के खिलाफ कहती है कि वह सबको उलटे जवाब दे रही है। दूसरी तरफ अमाल मलिक भी कहते हैं कि घर में तगड़ा खिलाड़ी आया है। पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि नीलम इधर की बातें उधर करती नजर आ रही है। हालांकि जो भी हो घर के अंदर ये हलचल देखकर फैंस को मजा बहुत आ रहा है।
