टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने 27 साल बाद खोले कुमार सानू संग अफेयर के चिट्ठे! बोलीं- वो शादीशुदा थे और...

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Open Up On Relation With Kumar Sanu: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद ने 27 साल बाद अपने लिव-इन रिलेशनशिप से पर्दा उठाया है। कुनिका सदानंद ने यूं तो नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से अटकलें लगने लगीं कि वह कुमार सानू के बारे में बात कर रही हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, कुमार सानू

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Open Up On Relation With Kumar Sanu: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट अपनी-अपनी तरफ से गेम में योगदान देने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन गेम से इतर हाल ही में 'बिग बॉस 19' में बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अपने दिल का गुबार निकाला। उन्होंने अपने उस रिलेशनशिप से पर्दा उठाया, जिसपर वह बीते 27 सालों से चुप्पी साधे बैठी थीं। कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने यूं तो अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों से अटकलें लगने लगीं कि वह कुमार सानू के बारे में बात कर रही हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने नीलम गिरी और तान्या मित्तल संग बातचीत में कहा, "मैंने 27 साल अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा। मैंने अब जाकर बोला और मैंने इतना हल्का महसूस किया।" वहीं जब तान्या मित्तल ने सवाल किया कि क्या वो शख्स उनके पति थे तो कुनिका ने सिर हिलाकर मना किया और साफ किया कि वे लिप-इन रिलेशनशिप में थे। कुनिका सदानंद ने कहा, "लिव-इन था हमारा, और वो शादीशुदा थे, लेकिन अपनी पत्नी से अलग थे। उसके बाद ब्रेकअप, उन्होंने किसी दूसरी लड़की से मेरे नाक के नीचे चक्कर शुरू कर दिया।" कुनिका सदानंद से नीलम ने पूछा कि क्या उन्होंने उस शख्स को छोड़ा, जिसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "हां मैंने छोड़ा था।"

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे बताया कि खुद उन्होंने ही अपने दूसरे अफेयर को स्वीकार किया था। बता दें कि 'बिग बॉस 19' से पहले कुनिका सदानंद ने सिद्धार्थ कन्नन संग इंटरव्यू में भी कुमार सानू के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बातचीत की थी। कुनिका ने बताया था कि उनका रिश्ता करीब 6 साल तक रहा और ये रिलेशनशिप बिल्कुल शादी जैसा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article