टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Grand Finale: फिनाले की रेस से बाहर हुईं तान्या मित्तल, कांच की तरह टूटा ट्रॉफी जीतने का सपना

Bigg Boss 19 Finale Tanya Mittal Evicted: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' से तान्या मित्तल का पत्ता कट चुका है। वहीं अब बाकी कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में आगे बढ़ रहे हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Finale Tanya Mittal Evicted: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं अभी से ही 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले से जुड़े खूब सारे अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस से लेकर उनके एविक्शन तक की खबरों पर दर्शक नजरें टिकाए बैठे हैं। जहां 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले का आगाज धमाकेदार होने वाला है तो वहीं आज कंटेस्टेंट्स की किस्मत का भी फैसला होने वाला है। लेकिन इन सबके बीच 'बिग बॉस 19' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिनाले की रेस से तान्या मित्तल बाहर हो चुकी हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल ने अपने अंदाज से एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन 'बिग बॉस 19' से जुड़े फैनपेज का कहना है कि तान्या मित्तल टॉप 4 पर आकर बाहर हो चुकी हैं। फिनाले में आकर उनका ट्रॉफी जीतने का सपना यहीं पर चूर हो गया है। वहीं दूसरी ओर फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना ने जीत की ओर अपना एक और कदम आगे बढ़ाया है। तान्या मित्तल का एविक्शन जहां कुछ दर्शकों के लिए हैरान करने वाला है तो वहीं कुछ को इससे बेहद खुशी हो रही है। तान्या मित्तल से पहले शो से अमाल मलिक का पत्ता कटा था।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में रहकर तान्या मित्तल ने अपनी अमीरी और कहानियों के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। कई बार उन्हें 'ओवरएक्टिंग की दुकान' कहकर जमकर ट्रोल भी किया। तान्या मित्तल की अमीरी की कहानी लोगों में इस कदर मशहूर हो गई थी कि हर वीकेंड का वार पर वह इस चीज के लिए रोस्ट की जाती थीं। हालांकि तमाम चीजों के बाद भी तान्या मित्तल ने अपनी जीत की हुंकार भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article