टीवी मसाला

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के एलमिनेशन से खुश हुई जनता-जनार्दन, कहा, 'झूठ की फैक्ट्री आउट...'

Bigg Boss 19 Grand Finale: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। ऐसे में ट्रॉफी की रेस से कुछ दूर पहले ही तान्या मित्तल शो से एलिमिनेट हो गई जो उनके फैंस के लिए एक झटका है। वहीं कुछ फैंस इस एलिमिनेशन से खुश नजर आए।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' आज दुनियाभर में सुर्खियों में छाया हुआ है। शो का आज यानी 7 दिसंबर की रात ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है। धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ जनता की धड़कन भी तेजी होती जा रही है कि आखिर कौन ट्रॉफी जीतेगा। वहीं शो के अब टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और गौरव खन्ना। इस बीच एक बड़ी खबर हाथ लगी है कि 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी की रेस से एक सदस्य बाहर हो गया है। ये कोई और नहीं बल्कि तान्या मित्तल हैं।

ये भी पढ़ें:

जी हाँ, शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले में एविक्ट होने वाली दूसरी सदस्य बनी तान्या मित्तल। सोशल मीडिया और स्पिरिचुल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा का अधूरा रह गया। जैसे ही ये लोगों को ये पता चला जहां लोगों का दिल टूटा तो कईयों ने इसे अच्छा बता दिया। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के एलिमिनेशन पर काफी मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने X पर दुख जताते हुए लिखा, 'बुरा लगा कि एक एंटरटेनर को निकाल दिया।' वहीं दूसरे यूजर ने खुशी जाहीर करते हुए लिख डाला, 'बिग बॉस को ये काम पहले कर देना चाहिए था। एक और यूजर ने भगवान का शुक्रिया करते हुए लिखा, आखिरकार झूठ की फैक्ट्री मित्तल आउट।' ऐसे तमाम यूजर तान्या के एलिमिनेशन का जश्न मना रहे हैं।

tanya mittal

tanya mittal

इसी के साथ अब तान्या मित्तल एलिमिनेट हो गई हैं और घर में बचे हैं प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट। वहीं वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। देखना दिलचस्प होने वाला है किया आखिर कौन घर से तान्या और अमाल mlikके बाद इविक्ट होगा और कौन ट्रॉफी घर ले जाएगा। शो 'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज नर रोमांटिक डांस किया जिसने स्क्रीन पर आग लगा दी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article