टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Grand Finale: टॉप 3 में आकर बाहर हुए प्रणित मोरे, ट्रॉफी की रेस में आगे बढ़े गौरव और फरहाना

Bigg Boss 19 Grand Finale Pranit More Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रणित मोरे का घर से पत्ता कट चुका है। वहीं दूसरी ओर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट टॉप 2 में पहुंच चुके हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Grand Finale Pranit More Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में चार चांद लगाने में कंटेस्टेंट्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग शुरू हुए काफी वक्त हो चुका है। शो के फिनाले में प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना ने जगह बनाई थी। लेकिन जहां टॉप 5 में आकर अमाल मलिक शो से बाहर हो गए तो वहीं टॉप 4 में आकर तान्या मित्तल को फिनाले की रेस से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। लेकिन अब इन सबके बीच 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से एक और एविक्शन हो गया है और कंटेस्टेंट्स को अपने टॉप 2 सदस्य मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार प्रणित मोरे का एविक्शन हुआ है। टॉप 3 में आकर वह शो से बाहर हो चुके हैं। दूसरी तरफ गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट ने टॉप 2 में अपनी जबरदस्त जगह बनाई है। प्रणित मोरे के एविक्शन से उनके फैंस को भी झटका लगा है। वहीं 'बिग बॉस 19' के दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि अब शो की ट्रॉफी किसके हाथ लगने वाली है। जहां एक तरफ गौरव खन्ना ने अपनी सादगी और अंदाज से सबका दिल जीता तो वहीं फरहाना भट्ट की बेबाकी लोगों को खूब पसंद आई।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में प्रणित मोरे ने एक पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर एंट्री की थी। उन्हें उनकी स्टैंडअप कॉमेडी के लिए लोगों से खूब सारा प्यार मिला। शो में रहते हुए भी उन्होंने कई बार द प्रणित मोरे शो किया, जिसमें उन्होंने घरवालों को रोस्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article