टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन के जाल में फिर फंसे गौरव खन्ना सहित ये 4 सदस्य, सामान बांध जाना पड़ सकता है घर

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna To These 4 Contestants Nominated: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हो चुकी है। वहीं इस सप्ताह भी चार कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी है। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर प्रणित मोरे तक का नाम शामिल है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna To These 4 Contestants Nominated: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। छोटी-छोटी बातों पर कंटेस्टेंट्स को एक-दूजे से झगड़ते हुए देखा जाता है। बीते सप्ताह तो बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिवाली का खास तोहफा देते हुए उन्हें घर से बेघर होने से रोक लिया था। लेकिन इस सप्ताह एक बार फिर से घर के कुछ सदस्यों पर बेघर होने के लिए नॉमिनेशन की गाज गिर चुकी है। इस बार चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन के जाल में फंसे हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर बसीर अली तक का नाम शामिल है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह नॉमिनेशन की प्रक्रिया के तहत चेन टास्क हुआ, जिसमें चार कंटेस्टेंट्स इस जाल में फंसे। बताया जा रहा है कि कुनिका सदानंद ने शो में चेन टास्क गौरव खन्ना के साथ शुरू किया था। ये चेन टास्क चार कंटेस्टेंट्स के नॉमिनेट होने के बाद रुक जाता। गौरव खन्ना के हाथ में नेहल चुडासमा की की लगी। ऐसे में उन्होंने नेहल चुडासमा को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। वहीं दूसरी ओर नेहल चुडासमा ने टास्क में अमाल मलिक को सुरक्षित किया तो वहीं अमाल ने शहबाज बडेशा को नॉमिनेशन से सुरभित किया। लेकिन शहबाज बडेशा ने घर से बेघर करने के लिए प्रणित मोरे को नॉमिनेट किया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि प्रणित मोरे ने टास्क में अभिषेक बजाज को सुरक्षित किया। प्रक्रिया में अभिषेक बजाज के हाथ बसीर अली की 'की' लगी और उन्होंने एक्टर को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। दूसरी तरफ बसीर अली ने गौरव खन्ना को नॉमिनेशन के घाट उतार दिया। बता दें कि दर्शकों ने अभी से ही अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि इस सप्ताह घर से कौन बेघर हो सकता है। ज्यादातर लोगों ने जहां नेहल चुडासमा का नाम लिया तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रणित मोरे के ऊपर भी एलिमिनेशन की गाज गिर सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article