टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन के दौरान आपस में भिड़े कंटेस्टेंट, गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा के बीच हुई भयंकर बहसबाजी

Bigg Boss 19 Nomination Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने सीजन के पहले नॉमिनेशन का प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के दौरान आपस में कई कंटेस्टेंट एक दूजे से भिड़ते हुए नजर आए। सिर्फ यही नहीं गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा के बीच भयंकर लड़ाई हुई।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Nomination Promo: कंट्रोवर्सी से लबालब भरा शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ धूम मचाने लौट आया है। इस धमाकेदार शो को शुरू हुए कुछ ही देर हुई थी की कंटेस्टेंट आपस में ही भिड़ने लगे। शो से पहले ही घरवालों ने मिल्कर फरहाना भट्ट को बाहर निकाल दिया लेकीन ये मेकर्स का प्लान था कंटेस्टेंट को सीक्रिट रूम में रखने का। इस बीच मेकर्स ने बम फोड़ते हुए दर्शकों को शो में होने वाली नॉमिनेशन प्रक्रिया की झलक दिखाते हुए प्रोमो शेयर कर डाला। पहले नॉमिनेशन में कंटेस्टेंट के असली रंग सामने आते हुए दिखाई दिए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत शो में पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया से होती है जिसमें एक एक कंटेस्टेंट जिस सदस्य को घर से बाहर देखना चाहते हैं उनका नाम कहते हैं। इस दौरान गौरव खन्ना और नेहल चुडासमा के बीच बहस बाजी लड़ाई में बदल गई। दरअसल आवेज दरबार गौरव खन्ना को नॉमिनेट करते हैं जिसपर गौरव भड़के रहे होते हैं तभी नेहल बीच में आकार उनसे कहती है 'जब आपको लगता है कि ये चीज गलत है इसका मतलब ये नहीं मैं उसे एक्सेप्ट करूं। दोनों के बीच हो रही गरमा गर्मी को सभी कंटेस्टेंट देख रहे होते हैं।

'बिग बॉस 19' के पहले नॉमिनेशन के दलदल में अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे का नाम शामिल है। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस घर से पहले ही हफ्ते किसका पता कटेगा। 'बिग बॉस 19' की इस बार थीम राजनीति है यानि लोकतंत्र की झलक दर्शकों को देखने मिलेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article