टीवी मसाला

Bigg Boss 19: बेटी बनकर फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद को लगाया गले, प्यार देख तान्या मित्तल ने बनाया मुंह!!

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Showers Love On Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें फरहाना भट्ट खुद को कुनिका सदानंद की बेटी कहती नजर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने कुनिका सदानंद को गले लगाकर उनपर जमकर प्यार भी लुटाया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Showers Love On Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी गेम को दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के रिश्ते बदले देखे गए हैं। लेकिन अब शो में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और कुनिका सदानंद के बीच के फासले भी भरते नजर आए। इतना ही नहीं, फरहाना भट्ट ने खुद को कुनिका सदानंद की बेटी भी बताया। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 19' के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) पर प्यार लुटाते हुए उन्हें न केवल गले लगाया, बल्कि उन्हें किस भी किया। फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद से कहा कि आपकी एक चीज मेरे दिल को छू गई और अगर किसी की छोटी सी बात भी मेरे दिल को छू जाती है तो मैं उसके लिए कुछ भी करती हूं। फरहाना भट्ट की बातें सुनकर कुनिका सदानंद ने कहा, "रुको पहले इस चीज को मुझे हजम करने दो।" कुनिका सदानंद की बातें सुनकर फरहाना भट्ट हंस पड़ीं और उन्होंने एक्ट्रेस को गले से लगा लिया। फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद को किस भी किया और कहा कि अब उनकी नई बेटी आई है।

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की बॉन्डिंग देख अमाल मलिक ने कहा कि बिग बॉस सारे कैमरे इधर कर दो। जहां एक तरफ फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच प्यार उमड़ रहा था तो वहीं तान्या मित्तल दूर खड़े रिएक्शन दे रही थीं। 'बिग बॉस 19' के प्रोमो वीडियो के मुताबिक, पहले जहां तान्या मित्तल मुस्कुराईं तो वहीं बाद में उन्होंने मुंह बना लिया। लेकिन दर्शकों का कहना है कि मेकर्स प्रोमो वीडियो के जरिए लोगों को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि लाइवफीड में तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट के लिए काफी खुश थीं। बता दें कि कुनिका सदानंद ने फरहाना भट्ट के लिए चिकन बचाया था, जिससे 'लैला मजनू' एक्ट्रेस का दिल भर आया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article