टीवी मसाला

फराहना भट्ट नहीं तोड़ पाई बिग बॉस का 'लाल ड्रेस श्राप', लोगों ने ढूंढ निकाली बड़ी हार की वजह

Farhana Bhatt Bigg Boss 19 Losing Reason: फैंस के पसंदीदा शो बिग बॉस 19 खत्म हो गया है। कल रात शो को अपना विनर मिल गया। अब सोशल मीडिया पर फैंस के मीम की बाढ़ आ गई है। फरहाना भट्ट के फैंस उनके हारने का कारण ढूंढ रहे हैं। लोगों ने इसे लाल ड्रेस का श्राप कह डाला, आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Image

Farhana Bhatt Bigg Boss 19 Losing Reason

Farhana Bhatt Bigg Boss 19 Losing Reason: बिग बॉस 19 की शानदार एन्डिंग हो गई है। सीजन 19 और जनता को अपना विजेता मिल गया है। गौरव खन्ना ने कल रात जीत का परचम लहराया और फैंस के दिल को खुश कर दिया। हालांकि एक तरफ लोग गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) की जीत से खुश हैं वहीं बहुत सारे लोग फरहाना भट्ट( Farhana Bhatt) की हार से दुखी भी हैं। लोग फरहाना भट्ट को जीत का हकदार बता रहे थे। जिस तरह से सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट को प्रमोट किया जा रहा था, यह देखकर लग रहा था कि वह शो जीत जाएंगी। हालांकि जैसे ही फिनाले के एपिसोड की शुरुआत हुई, लोगों ने बता दिया कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 जीतने नहीं वाली। इसके पीछे की वजह बताई लाल ड्रेस का श्राप।

दरअसल फरहाना भट्ट( Farhana Bhatt) ने फिनाले के लिए रेड गाउन पहना था। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। जैसे ही फराहना का फिनाले लुक सामने आया, लोगों ने इसे लाल ड्रेस श्राप बताना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों ने लिखा कि बिग बॉस के फिनाले में जो भी लाल ड्रेस पहनता है, वह कभी नहीं जीतता। लोगों ने फरहाना भट्ट को हिना खान, प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक शर्मा से कंपेयर किया । दरअसल इन तीनों ने फिनाले के दिन लाल रंग की ड्रेस पहनी थी और यह तीनों ही फर्स्ट रनरअप बनें, लेकिन बिग बॉस नहीं जीत पाए।

लोगों का कहना है कि यह लाल रंग की ड्रेस को श्राप मिला हुआ है कि इसे पहनने वाला नहीं जीत सकता। हालांकि इन सभी बातों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। यह सभी अपने मायने हैं जो लोगों की समझ के अनुसार बन गए हैं। हालांकि बिग बॉस का विनर वही बनता है जिसे जनता सबसे ज्यादा पसंद करती है और जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं। विनर बनना एक चीज से तय नहीं होता, इसके पीछे उसकी पूरी जर्नी होती है जो उसे विनर की गद्दी तक लेकर जाती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article