टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट को फिनाले तक पहुंचाने के लिए हुई थी धांधली! बसीर अली के एविक्शन में भी था हाथ

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Accused Of Having Connection With Creative Team: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' की फरहाना भट्ट एक बार फिर से विवादों में घिर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि फरहाना भट्ट के क्रिएटिव टीम के साथ कनेक्शन थे। साथ ही बसीर अली की एविक्शन का नाता भी उन्हीं से है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Accused Of Having Connection With Creative Team: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' में यूं तो हर कंटेस्टेंट काफी चर्चा में रहा। शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने फिनाले तक अपनी राह तय की थी। हालांकि 'बिग बॉस 19' में रहते हुए बहुत बार फरहाना भट्ट विवादों में भी घिरीं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' खत्म होने के डेढ़ महीने बाद फरहाना भट्ट फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उनपर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं, जिसने 'बिग बॉस 19' के दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) पर आरोप लगाया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' की क्रिएटिव टीम के साथ तो उनके कनेक्शन थे ही, साथ ही बसीर अली के एविक्शन का नाता भी फरहाना भट्ट से ही था।

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) पर ये आरोप सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप के बाद लगने शुरू हुए हैं। दरअसल, एक्स पर फोटोज और वीडियो के साथ ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें 'बिग बॉस 19' की क्रिएटिव टीम के कुछ सदस्यों को हाईलाइट किया गया। इनका कनेक्शन फरहाना भट्ट है। साथ ही ऑडियो क्लिप में बताया गया कि कैसे वे लोग फरहाना भट्ट को प्रमोट करने के लिए बाकी कंटेस्टेंट्स को नीचा दिखाते थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में बसीर अली के एविक्शन की झलक भी दिखाई गई, साथ ही कहा गया कि बसीर अली के एविक्शन का नाता भी इससे है। इसपर यश नाम के यूजर ने कहा, "हां क्रिएटिव वाले ही तय करते हैं। उनका ये रहता है कि एमटीवी वालों से ऑडिशन लेते हैं और बाद में उन्हें निकाल देते हैं।"

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस की क्रिएटिव टीम में मौजूद आदिल सईद का नाता 'यंग फिल्मिस्तान' से है। ये टीम फरहाना भट्ट से भी जुड़ी हुई है। साथ ही आदिल सईद ने अपनी पहचान छुपाकर बिग बॉस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं, यश का दावा है कि उन्हें फरहाना भट्ट के सोशल मीडिया मैनेजर और पीआर एसोसिएट के तौर पर काम करने के लिए अभी तक पैसे नहीं दिये गए हैं। बता दें कि फरहाना भट्ट पर लग रहे इन आरोपों की पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत नहीं करता है। ये दावे केवल सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर ही हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article