Awez Darbar On Nagma Mirajkar Breakup Rumors: मशहूर इन्फ्लूएंसर और बिग बॉस 19 में नजर आने वाले आवेज दरबार अपने रिश्ते की वजह से अचानक ही सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में आवेज दरबार ने इफ्तार पार्टी दी, जिसमें उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में बिग बॉस 19 के कलाकारों के अलावा टीवी के कई स्टार्स पहुंचे, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड नगमा किसी को नजर नहीं आईं, जिस वजह से हर कोई हैरान हुआ. दावा किया गया है कि आवेज और नगमा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दावा ये भी है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. अब इन खबरों पर आवेज दरबार ने चुप्पी तोड़ी है.
आवेज दरबार ने कंफर्म किया ब्रेकअप
आवेज दरबार (Awez Darbar) ने अपने ब्रेकअप की खबरों के बीच टेली मसाला को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे नगमा संग उनके ब्रेकअप की खबरों में और हवा मिल गई. इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या नगमा ने बर्थडे पर उन्हें कोई खास गिफ्ट दिया है? इस पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में हम अच्छे से बैठ के एक साथ प्यार से बात करेंगे, क्योंकि बहुत सारी बातें हैं, बताऊंगा आपको कभी.' उनके इस जवाब से लगा कि आवेज दरबार बहुत कुछ कहना चाहते हैं लेकिन वह बयान से मामले को बढ़ाना नहीं चाहते हैं.
आवेज दरबार ने शादी पर की ये बात
इसके अलावा आवेज दरवार से उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में भी पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, 'ऊपर वाले की जब दुआ होगी तब ही हो जाएगी. कल हो जाएगी. होने पर तो परसो भी हो जाएगी, लेकिन मैं इस पर कुछ कहना नहीं चाहता. मैं जब भी कुछ बोलता हूं वैसा कुछ भी नहीं होता है. मैंने सब कुछ ऊपर वाले पर छोड़ दिया है और जो होना होगा हो जाएगा.' हालांकि, अब तक ब्रेकअप की खबरों पर नगमा को कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना ही उनका कोई पोस्ट ऐसा दिखा है जिस वजह से फैंस को कपल की टेंशन हो रही है. बता दें कि आवेज दरबार ने बिग बॉस 19 के स्टेज पर नगमा को प्रपोज किया था. खुद सलमान खान भी आवेज से शादी की प्लानिंग के बारे में पूछ चुके हैं. हा
