Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्षीयल शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर चर्चा में बना हुआ है। देश हो या विदेश 'बिग बॉस 19' एक चाहने वाले इसका एक एपिसोड मिस नहीं करते। पल पल की अपडेट्स पर दर्शकों की नजर गड़ी रहती है। जनता का प्यार इस शो को टीआरपी लिस्ट में काफी फायदा दिल रहा है। हर बार की तरह इस शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं, जिसके वीकेंड का वार में कुछ ना कुछ हंगामा देखने को मिलता ही है। अब हाल ही में मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में आज होने वाले तमाशे का प्रोमो शेयर किया है जिसे देख हर कोई दंग रह गया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत कैप्टेंसी टास्क से होगई जिसमें बिग बॉस ने मूवी नाइट का आयोजन किया है। घरवाले मिलकर एक रुम में दाखिल होते हुए नजर आए जिसका सेट एक मूवी हॉल की तरह तैयार किया हुआ है। टास्क नाम है BB मूवी नाइट। इस दौरान बिग बॉस कहते हुए नजर आए कि आज कुछ बाहर की बातें घर के अंदर देख लेते हैं। मूवी थिएटर में चार कुर्सियाँ रखी हुई है जिंसीन गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज , आवेज दरबार (Awez Darbar) और कुनिका सदानंद बैठे नजर आए। टास्क शुरू हुआ और स्क्रीन पर चल रही क्लिप्स को देख सभी घरवालों के रंग पीले पड़ गए।
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के प्रोमो में आगे आवेज दरबार रोने लगते हैं क्यूंकी बसीर अली, अमाल मलिक और जीशान कादरी ने कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत की। चलिए बताते हैं कि इस टास्क में आखिरकार क्या हुआ बिग बॉस ने क्लिप्स दिखाई जिसमें घरवालों ने एक दूजे को लेकर अब क्या क्या बैक बाइटिंग यानी चुगली की है। बिग बॉस ने उस क्लिप को दिखाया जिसमें बसीर अली अमाल मलिक और जीशान से कहते हैं, 'मुझे पता है आवेज द्रबाद बाहर कितनी लड़कियों को भगवान में लेकर घूमता है।' सिर्फ यही नहीं मूवी नाइट में मृदुल तिवारी की भी क्लिप दिखाई जिसमें वो तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ डिस्कस कर रहे हैं।
