टीवी मसाला

Bigg Boss 19: पहले दो दिन में ही निकल पड़े आवेज दरबार के आंसू, गौरव खन्ना के साथ लिया पंगा

Bigg Boss 19 Latest Promo : बिग बॉस 19 के मजेदार एपिसोड शुरू हो गए हैं। अब घर के अंदर जो भी होगा उसपर फैंस की नजरें रहने वाली है। हालांकि दो दिन में ही घर के अंदर बहुत कुछ हो गया जिसे देखकर लोगों का इन्टरेस्ट बढ़ रहा है।

Image

Image Caption: Twitter( x)

Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी का मजेदार शो बिग बॉस सीजन 19 ( Bigg Boss 19) के साथ शुरू हो गया है। इस शो में दमदार कलाकारों ने एंट्री ली है जो फैंस का मनोरंजन करने में पुरी मेहनत करने वाले हैं। बिग बॉस 19 की शुरुआत हुए दो दिन हो गए हैं और घर में खेल भी शुरू हो गया है। हर कोई अपनी इमेज बनाने के लिए पुरी मेहनत कर रहा है। दो दिन बाद घर में टास्क हुआ जिसमें सभी घरवालों को एक-दूसरे को ड्यूटी देनी थी। एक-एक कर सभी ने अपने साथ आए लोगों को ड्यूटी बांटी, लेकिन आवेज दरबार ने गौरव खन्ना( Gaurav Khanna ) को कोई भी ड्यूटी ने करने के लायक बता दिया। उसके बाद क्या हंगामा हुआ आइए बताते हैं।

आवेज दरबार और गौरव खन्ना के बीच हुई बहस आवेज दरबार ने गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) को ड्यूटी देते वक्त कहा कि "बिग बॉस मुझे नहीं लगता कि गौरव खन्ना कोई ड्यूटी कर सकते हैं" जिसके बाद गौरव खन्ना बाहर आए और गुस्सा हो गए। आवेज दरबार( Awez Darbar) ने गौरव खन्ना से बात की और दोनों के बीच बहद हो गई। आवेज ने गौरव को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों के बीच बात आगे बढ़ गई, गौरव ने आवेज पर आरोप लगाया कि उसने जो अंदर कहा वह कुछ और है और अब जो बात कर रहे हो वो कुछ और है। हालांकि बाद में आवेज दरबार की आँखों में आँसू आ गए और वो रोते हुए नजर आए।

घर में शुरू हुआ हंगामा

बताते चले कि सभी घर वालों ने मिलकर फरहाना भट्ट को घर से निकालने का फैसला किया। जिसके बाद बिग बॉस ने फरहाना को घर के अंदर रहकर सभी को देखने का ऑफर दिया और गेम को पलट दिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article