टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक और अरमान मलिक के बीच है जलन का रिश्ता? कंटेस्टेंट ने छोटे भाई ने बताई असलियत

Armaan malik Support to Amaal Mallik: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे अमाल मलिक को अपने भाई का सपोर्ट मिला। हाल ही में एक फैन ने अमाल के छोटे भाई अरमान से एक ऐसा सवाल पूछ डाला कि सिंगर भी जवाब देने से पीछे नहीं हटे।

Image

Image Source: Instagram

Armaan malik Support to Amaal Mallik: टीवी दुनिया का मसालेदार शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे सिंगर अमाल मलिक अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। शो से जहां अमाल मलिक ने कई लोगों का दिल जीता तो कईयों का दुखाया भी। शो के 10हफ्तों का पढ़ाव अमाल मलिक पार कर चुके हैं। अब फैंस उन्हे फिनाले की गद्दी पर बैठा देखना पसंद करेंगे। अब इस बीच एक फैन ने अमाल मलिक पर इल्जाम लगाया कि वो अपने छोटे भाई अरमान की सफलता से जलते हैं। ये कमेंट अमाल के छोटे भाई अरमान मलिक को पसंद नहीं आया जिसके चलए उन्होंने करारा जवान देते हुए गलत धारणाओं पर फुल स्टॉप लगाया।

X पर एक फैंस ने लिखा, 'हाँ भाई इतना ज्यादा, कि वो अपने ही भाई की सफलता से जलता था। ऐसे में अमाल मलिक के छोटे भाई अरमान मलिक (Armaan Malik) ने जवाब देते हुए लिखा , 'हर सफलता की कहानी के पीछे कोई न कोई चुपचाप त्याग कर रहा होता है। मेरे लिए, वह मेरा भाई अमाल है, सबसे गौरवशाली, सबसे निस्वार्थ इंसान जिसे मैं जानता हूं। कृपया जल्दबाजी में कंक्लुजन पर न पहुंचें या झूठी कहानियां न गढ़ें। आपको पूरी कहानी नहीं पता है।' बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक (Amaal Mallik) के सपोर्ट में आए दिन छोटे भी अमाल जनता के आगे उन्हे याद करना नहीं भूलते। दोनों भाइयों के बीच ब्रोमन्स देख हर कोई उनका दीवाना है। जैसा कि अपको मालूम है घर में आने से पहले अमाल मलिक ने पोस्ट शेयर कर अपने परिवार से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया था। तभी से उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे हर जगह थे लेकिन अब हालत बिल्कुल बदल चुके हैं।

Amaal Armaan Malik.

Amaal Armaan Malik.

शो 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक को सही रास्ता दिखाने के लिए उनके पिता डब्बू मलिक आ चुके हैं। बात करें 'बिग बॉस 19' कि तो आज के एपिसोड में प्रणित मोरे घर के नए कप्तान बनेंगे। वहीं अमाल मलिक और मालती चाहर के बीच झगड़ा होगा। तान्या मित्तल ने आग में घी डालते हुए दोनों को एक दूजे झगड़वाया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article