टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना की पत्नी नूरन गुस्से से हुईं लाल-पीली, अविनाश के फैंस की लगा डाली क्लास

Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife Nouran slams Avinash Mishra's fan: बिग बॉस 18 के विवियन डीसेना शो के लिए कुछ खास नजर आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर विवियन का मजाक को एक्टर की पत्नी ने दिन में तारे दिखाए हैं। पत्नी नूरन ने एक्टर को ट्रोल करने वालों की लंका लगाई है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife Nouran slams Avinash Mishra fan

Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife Nouran slams Avinash Mishra fan: सलमान का विवादित शो बिग बॉस 18 दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी कोशिश में लगा हुआ है। घर मे कैद कन्टेस्टन्ट भी अपने गेम और शातिर दिमाग से फैंस के दिल में अपनी जगह बनाने में लगा हुआ है। यूं तो सभी कन्टेस्टन्ट बिग बॉस के लिए समान हैं लेकिन इस समय घर में विवियन डीसेना बिग बॉस के कुछ खास बने हुए हैं। पिछले कुछ एपिसोड में हमने देखा की विवियन डीसेना को घर में टाइम गॉड बनने का मौका मिला। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई बार अभिनेता को ट्रोल किया जा चुका है। अब विवियन (Vivian Dsena) की पत्नी नूरन ने एक्टर को ट्रोल करने वालों की लंका लगाई है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना (Vivian Dsena )और अविनाश मिश्रा की दोस्ती काफी अच्छी चल रही है। फैंस को इनक बॉन्ड काफी अच्छा भी लगता है। लेकिन अविनाश मिश्र के फैंस द्वारा विवियन का मजाक उड़ाने पर एक्टर की पत्नी नूरन गुस्से से लाल पीली हो गईं। अविनाश मिश्रा के फैंस ने विवियन के बारे में कहा की "उन्होंने अपने पूरे लुक को खराब कर लिया है। सिगरेट पीना, दारू पीना, गुटका खाना इन सबकी वजह से एक्टर का डाउनफल गया है। इस यूजर के इस कॉमेंट पर तीखा जवाब देते हुए विवीन की वाइफ ने कहा "और आप हमारे साथ में रह रहे हैं क्या? जो आप दावा कर रहे की वह यह सब चीज करते हैं। क्योंकि अपनी बोलने की आजादी है तो आप कुछ भी बोलेंगे। ?

बिग बॉस 18 क में के बीते एपिसोड नॉमिनेशन के बाद अरफीन खान का पत्ता घर से कट चुका है। अब देखना है इस हफ्ते कौन घर से बेघर होता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article