टीवी मसाला

Bigg Boss 18: फिनाले से पहले कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, डबल इविक्शन की आंधी ने तोड़ दिया विनर बनने का सपना

Bigg Boss 18: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें रातों-रात घर में डबल इविक्शन का तांडव हुआ। ऐसे में चाहत पांडे, रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन का पत्ता मेकर्स ने काट दिया है और वो भी फिनाले से कुछ ही हफ्ते पहले।

Image

Bigg Boss 18 Promo

Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादों में हमेशा घिरे रहने वाला शो 'बिग बॉस 18' दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। तेजी से शो अपने फिनाले वीक की तरफ बढ़ रहा है। मेकर्स फिनाले से पहले दर्शकों को ट्विस्ट और टर्न्स दिखाकर अपना मुरीद बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कल बिग बॉस के कई फैन पेज ने दावा किया था कि फिनाले से पहले इस हफ्ते घर में मिड इविक्शन होने वाला है। हालांकि ये दावा सच निकला और घर का एक सदस्य शो से बाहर हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस कंटेस्टेंट का नाम।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में इस हफ्ते रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेटेड थे। सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स सामने आई है कि मेकर्स ने रातों-रात इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक को बाहर निकाल दिया है। ये और कोई नहीं बल्कि श्रुतिका अर्जुन (Shrutik Arjun) है। मिड इविक्शन के चलते श्रुतिका अर्जुन को शो से बाहर जाना पड़ा जिसे सुन फैंस और दर्शक काफी शॉक में हैं। इसी के साथ ये भी बताया जा रहा है कि श्रुतिका के बाद रजत और चाहत में से भी कोई एक वीकेंड का वार में अपने घर जाएगा।

सोशल मीडिया पर फैंस श्रुतिका अर्जुन के एलिमिनेशन को अनफ़ेयर भी बता रहे हैं। आज घर में चुम दरांग और विवियन डीसेना के बीच 'टिकेट टू फिनाले' का मुकाबला होगा। प्रोमो में विवियन चुम को घायल कर देते हैं और टास्क जीत जाते हैं। हालांकि चुम को चोट पहुंचाने के पछतावे में विवियन टिकेट टू फिनाले लेने से मना कर देते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article