टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में कॉमेडी कर Salman Khan का पेट दर्द करेगा ये कॉमेडियन, TRP देगा छप्परफाड?

Bigg Boss 18 Comedian Contestant: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है यह कोई एक्टर नहीं एक कॉमेडियन है। इस कॉमेडियन ने कपिल शर्मा के साथ मिलकर लोगों को खूब हसाया है जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 18: Chandan Prabhakar Approached for salman khan show

Bigg Boss 18 Comedian Contestant: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो रिलीज होने से पहले इस सीजन की छोटी से बड़ी खबरों लोगों को अपडेट रखती है। जनता काफी समय से मेकर्स को शो रिलीज करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब जल्द ही इसका इंतजार खत्म होने वाला है। इन सब खबरों के बीच रिपोर्ट का मानना है की मेकर्स ने टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन को शो के लिए अप्रोच किया है। क्या इस बार मेकर्स शो की टीआरपी इस कॉमेडियन से हासिल करेंगे जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) जल्द ही शुरू होने वाला है जिसके लिए मेकर्स ने कई टीवी, सोशल मीडिया और बॉलीवुड के सेलेब्स को शो का ऑफर भेजा है। इस बीच खबर सामने आई है की लिस्ट में एक टीवी कॉमेडियन का नाम शामिल हुआ है। शो के फैन पेज 'बिग बॉस खबरी' की रिपोर्ट का मानना है कि कपिल शर्मा शो में नजर आ चुके चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) को मेकर्स ने शो का ऑफर भेजा है। चंदन शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट की लसुत में शामिल हो गए हैं, हालांकि अब तक मेकर्स और कॉमेडियन की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

ऐसे में चंदन अपनी कॉमेडी से होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के पेट में दर्द करने के लिए तैयार हैं। बता दें शो के पहले प्रोमो की शूटिंग भाईजान ने शुरू कर दी है और जल्द इसे टेलिकास्ट किया जाएगा। टीवी पर बिग बॉस सीजन 8 5 अक्टूबर को शुरू होगा और इस बार खेल काफी अलग होने वाला है। अब तक मेकर्स ने ईशा कॉपिकर, शाइनी आहूजा, शोएब इब्राहीम, मिथपैट जैसे स्टार्स को ऑफर भेज चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article