टीवी मसाला

Bigg Boss 18 में हुई YRKKH के इस एक्टर की एंट्री, जमाने के आगे खोलेगा राजन शाही की पोल-पट्टी

Bigg Boss Second Confirm Contestant: जल्द ही बिग बॉस बॉस सीजन 18 शुरू होने वाला है, ऐसे में मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट प्रोमो जारी कर दिए हैं। इस घर में दूसरे कंटेस्टेंट बन टीवी एक्टर नजर आने वाले हैं जो अपनी और ये रिश्ता क्या कहलाता है मेकर्स संग कंट्रोवर्सी में बने हुए थे।

Image

Bigg Boss Second Confirm Contestant Shehzada Dhami

Bigg Boss Second Confirm Contestant: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का आगाज होने में अब कुछ ही घंटे और दिन बचे हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच भी दिन भर दिन शो को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हाल ही में शो के मेकर्स ने कन्फर्म कंटेस्टेंट के प्रोमो जारी कर दिए हैं। 18वें सीजन के दूसरा कन्फर्म टीवी स्टार बना है जो अपने सीरियल और मेकर्स की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे। इस एक्टर ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल निभाया था, जानिए नाम इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के दूसरा कन्फर्म कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर शहजादा धामी (Shehzada Dhami) है। एक्टर को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मेकर्स ने रातों-रात बाहर कर दिया था। प्रोमो में भले ही मेकर्स ने कंटेस्टेंट की शक्ल नहीं दिखाई हो लेकिन कहानी से सभी को शहजादा का नाम मालूम हो गया है। शहजादा ने वीडियो में अपना परिचय देते हुए बताया कि 'मैं पंजाब से हूं और मैंने करीब 4 शो किए हैं। मुझे नहीं पता क्या हुआ एक दिन जब मेरे प्रोड्यूसर ने पूरे क्रू के सामने बेजज़्त और जलील किया और मुझे वहाँ से निकाल दिया गया।

शहजादा आगे कहते हैं कि किसी की औकात नहीं जो मेरे मुक्कदर से मुझे छिन ले। ऐसे में यह देख साफ हो गया है की सलमान खान के शो में शहजादा राजन शाही पर हमला करने वाले हैं अपने खुलासों से। बात दें शो की पहली कन्फर्म कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिरडोकर है, वहीं दूसरी तरफ इस रविवार 6 अक्टूबर को पहला एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article