Salman Khan Ex GF in Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 रिलीज होने से पहली ही काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इतना ही नहीं शो के मेकर्स इस सीजन के लिए एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट को अप्रोच कर रहे हैं। काफी समय से कंटेस्टेंट लिस्ट में कई सितारों के नाम जुड़ रहे हैं जिसमें से अभी के और स्टार का नाम सामने आया है। यह और कोई नहीं बल्कि शो के होस्ट सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड है। आखिर ये कौन है जो भाईजान के अतीत से जुड़ी है जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के कंटेस्टेंट को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं हालांकि इस पर अभी तक मेकर्स ने कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे में अब खबर आई है की मेकेर ने एक्ट्रेस सोमी अली (Somy Ali) को अप्रोच किया है शो के लिए। आज सुबह से ही एक्ट्रेस के हिस्सा लेने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे हैं। सोमी अली वो हैं जिन्होंने शो के होस्ट और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक समय पर डेट किया है। ऐसे में सलमान और सोमी का आमना सामना देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा।
सोमी और सलमान खान ने फिल्म बुलंद में काम किया था और दोनों एक दूजे के इश्क में पड़ गए थे। साल 1999 में दोनों ने इस रिश्ते को तोड़ दिया और अपने रास्ता पर चल पड़े। हालांकि बाद में सोमी ने एक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। बात दें अब तक लिस्ट में समीरा रेड्डी, अर्जुन बिजलानी और शोएब इब्राहीम जैसे सितारों का नाम सामने आ चुका है।
