टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने शहजादा धामी ने दिखाया तेवर, भाईजान ने पहले ही दिन लगा दिन लगाई क्लास

रियलिटी शो बिग बॉस 18 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। फैंस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है के शहजादा धामी ने एंट्री ली है। शहजादा धामी के एटीट्यूड से शो के होस्ट सलमान खुश नजर नहीं आए। उन्होंने पहले ही दिन एक्टर की क्लास लगा दी।

Image

Salman Khan- Shehzada Dhami (credit pic: Instagram)

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में पहली कंटेस्टेंट बनकर चाहत खन्ना ने एंट्री ली है। इसके बाद घर में अविनाश मिश्रा और ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी की एंट्री हुई। दोनों ने स्टेज पर साथ में एंट्री ली। सलमान ने दोनों से पूछा कि विनर बनने के लिए क्या क्वॉलिटी चाहिए। शहजादा ने कहा कि असल लीडर वही होता है वो अल्फा मेल होता है जो हमेशा सच के साथ खड़ा होता है। मैं वैसा ही हूं। वहीं, अविनाश कहते हैं, उसमें विनिंग एटीट्यूड होने चाहिए। ये अल्फा मेल वाले सिर्फ कबीर सिंह और एनिमल वाली कैटेगरी में है। हम तेरे नाम के राधे कैटेगरी वाले है। उनके आगे कोई टिक नहीं पाया है। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: विवादों से सने हैं इन 6 सदस्यों के हाथ, किसी पर दर्ज है केस तो किसी के घमंड ने बर्बाद किया करियर

सलमान ने इसके जवाब में कहा, मैंने उसके प्रमोशन के समय में कहा था कि उसको फॉलो मत करना वो एक लूजर कैरेक्टर है। ये फन बैटर कॉप्टिशन में बदल जाता है।वहीं, शहजादा अपने शो के बारे में बताते हैं कि मुझे जिस तरह से वहां बोला जाता था। जिस तरह से प्रोड्यूसर बात करता है। उसके बाद किसी का मन मरने करेगा। वहीं, अविनाश इन खबरों का खंडन करते हैं।

शहजादा को ये रिश्ता क्या कहलाता से किया गया था बाहर

सलमान को भी शहजादा का एटीट्यूड पसंद नहीं आता है। घर पर जाने से पहले ही शहजादा अपने एंटीट्यूड की वजह से चर्चा में है। आपको बता दें कि शहजादा धामी को ये रिश्ता क्या कहलाता है से रातोंरात बाहर कर दिया गया था। मेकर्स का कहना था कि एक्टर का स्टारी एटीट्यूड लोगों के लिए परेशानी बन गया था। उनका सेट पर अनप्रोफेशनल बिहेवियर रहता था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article