Bigg Boss 18: कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 18 का कल यानी 6 अक्टूबर को आगाज हो गया है। हर बार की तरह बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार घर में कुल 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है जो आगे जाकर ट्रॉफी के लिए एक दूजे को टक्कर देंगे। अब मेकर्स ने शो का पहले दिन का प्रोमो रिलीज किया है जिसमें रजत दलाल ने 24 घंटे के अंदर कंटेस्टेंट संग लड़ाई कर ली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या?
बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में इस बार फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल (Rajat Dalal) ने घर में कदम रखा है। यह तो सभी को मालूम है की रजत कई बार अपने गुस्से के लिए जेल जा चुके हैं।शो के पहले प्रोमो में देखा गया की रजत कहते दिखे कि चार दिन में मुझ पर चार केस लगे। ऐसे में यह सुन तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) उनसे पूछते हैं कि वो गाड़ी से बाइक वाले को टक्कर मारने केस भी तो हुआ था। यह सुन रजत भड़क जाते हैं और कंटेस्टेंट से पूछ डालते हैं कि पूरे भारत ने वीडियो देखी क्या अपने बाइक गिरते हुए देखी?
तजिंदर यह सुन हाँ कह देते हैं, ऐसे में रजत का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है और कहते हैं कि मैं गवार नहीं हूं। बहुत प्यार से समझता और बात करता हूं, अपने हिस्साब से रहो वरना यहाँ भूत बना दूंगा। जानकारी के लिए बात दें की रजत सड़क पर बहुत तेज गाड़ी चला रहे थे, ऐसे में वह एक बाइक सवार हो टक्कर मार देते हैं।
