Bigg Boss 18 Makers Trolls Badly For Shrutika Arjun Eviction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' धीरे-धीरे फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है, वहीं कंटेस्टेंट्स भी अपनी पुरजोर कोशिश लगाने से पीछे बिल्कुल नहीं हट रहे हैं। लेकिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फिनाले से पहले ही श्रुतिका अर्जुन का पत्ता कट गया। वह रजत दलाल और चाहत पांडे के साथ घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थीं। लेकिन पब्लिक वोटिंग के आधार पर श्रुतिका अर्जुन को सबसे कम वोट हासिल हुए, जिससे उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन इस बात को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की। दर्शकों ने श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के एविक्शन को लेकर मेकर्स पर नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने ये तक लिखा कि ईशा सिंह को बचाने के लिए मेकर्स ने ऐसा किया है।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के दर्शकों का कहना है कि श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) शो में शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और ईशा सिंह से ज्यादा रहने के लायक थीं। एक यूजर ने श्रुतिका अर्जुन के एविक्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "बिग बॉस 18' से श्रुतिका अर्जिन को निकाल दिया गया। श्रुतिका को शिल्पा शिरोडकर को टॉप 6 में ले जाने के लिए कुर्बान कर दिया गया। इस बात में कोई शक नहीं कि श्रुतिका शिल्पा से ज्यादा अच्छी कंटेस्टेंट है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "श्रुतिका अर्जुन का एविक्शन इस सीजन का दूसरा अनफेयर फैसला है। एक के बाद एक गलत फैसला। पहले उन्होंने गलत तरीके से रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन को नॉमिनेट किया और चंद घंटों की वोटिंग से श्रुतिका अर्जुन को निकाल दिया।"
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को लेकर दर्शकों की नाराजगी यहीं नहीं रुकी। कुछ यूजर्स ने ईशा सिंह को भी आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "श्रुतिका अर्जुन इस घर में चाहत और ईशा से ज्यादा रहने के लायक है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जैसा कि उम्मीद थी। ये तो होना ही था। लेकिन मेरे हिसाब से श्रुतिका इस घर में ईशा सिंह से ज्यादा रहने के लायक है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस बहुत पक्षपाती शो है। कम से कम ईशा को हटाओ, जिससे लोगों को शांति मिले।"
