टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सारा के संगीन आरोपों के बीच करण वीर मेहरा के सपोर्ट में उतरे फैंस, कहा 'वूमेन कार्ड प्ले कर'...

Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Bos 18) में देखने को मिला था कि सारा ने करण वीर मेहरा पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर दर्शक और फैंस करण वीर मेहरा के सपोर्ट में उतर उल्टा सारा की क्लास लगा रहे हैं।

Image

bigg boss 18

Bigg Boss 18: हमेशा विवादों में घिरे रहने वाला शो बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान युद्ध छिड़ गया है। शो की ट्रॉफी हथियाने के लिए सभी घरवाले एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शो में इन दिनों घरवालों के बीच काफी तमाशे देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों को एंटेरटेनमेंट का फुल डोज मिल रहा है। शो के आज वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सारा अरफीन खान करण वीर मेहरा पर हाथापाई करने का आरोप लगाती है। ऐसे में अब सारा अरफीन खान की क्लास लगाते हुए फैंस करणवीर मेहरा के सपोर्ट में उतरे हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के प्रोमो में देखने को मिला था कि सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) टास्क में अन्य घरवालों को चोट पहुंचा रही होती है। यह देखते हुए करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) उन्हे शांत और ऐसा ना करने के लिए दोनों हाथों से पकड़ लेंगे। लेकिन बैलेंस बिगड़ने के चलते सारा अरफीन खान गिर जाती हैं। घरवाले और सारा करण पर हाथापाई करने का आरोप लगाते हैं। सिर्फ यही नहीं करण को शो से बाहर करने के लिए बिग बॉस से गुहार लगाते हैं। ये सब देखने के बाद अब उल्टा सारा पर दर्शक भड़क गए हैं और करण को अपना समर्थ दे रहे हैं।

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के एक फैन ने ट्विटर पर लिखा कि यह बहुत साफ है कि करण सारा को पागल होने से रोक रहा है और वो अपना संतुलन खो चुकी है। वहीं दूसरे यूजर ने सारा की इस हरकत को 'वूमेन कार्ड' तक बताया दिया। अन्य दर्शक भी करण के इस एक्ट से काफी खुश हैं। करण को दर्शकों से खूब प्यार और सरहाना मिल रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article